facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

6-7 साल में 200 अरब डॉलर पहुंचेगा ई-कॉमर्स निर्यात: DGFT

Advertisement

DGFT ने अन्य नियामक एजेंसियों के साथ मिलकर कई कदम उठाए हैं और कई पहल की गई है, जिससे ई-कॉमर्स निर्यात आसान हो सके।

Last Updated- November 17, 2023 | 10:54 PM IST
Govt's new foreign trade policy set to boost domestic manufacturing

भारत में ई-कॉमर्स निकट भविष्य में तेजी से बढ़ने को है। शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) में महानिदेशक (डीजी) संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि भारत अगले अगले 6 से 7 साल में भारत का ई-कॉमर्स निर्यात बढ़कर 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, जो अभी करीब 1.2 अरब डॉलर है।

उद्योग संगठन फेडरेशन आफ इंडियन कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से आयोजित ‘ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट कॉन्फ्रेंस’को संबोधित करते हुए उन्होंने जोर दिया कि भारत के ई-कॉमर्स निर्यात क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिसे उत्पादों की भारी विविधता, उत्पाद के नवोन्मेष और भारत के उद्यमियों की विशेष बाजार की मांग पूरी करने की क्षमता और जरूरत के मुताबिक उत्पाद तैयार करने की क्षमता से बल मिलेगा।

सारंगी ने कहा, ‘इस समय भारत ई-कॉमर्स क्षेत्र में जितना निर्यात करता है, चीन के निर्यात की तुलना में बहुत छोटा हिस्सा है। अगले 6-7 साल में हम करीब 200 अरब डॉलर का ई-कॉमर्स निर्यात करने में सक्षम होंगे। उसके लिए हमें वस्तुओं की आवाजाही को दुरुस्त करने के लिए भारत में बहुत बदलाव करना होगा। इसमें नीति बनाने , रिजर्व बैंक के नजरिये की जरूरत होगी। कुल मिलाकर हमें बहुत बदलाव करने हैं।’

सारंगी ने यह भी आश्वस्त किया कि भारत का ई-कॉमर्स निर्यात क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ रहा है और यह आने वाले दिनो में 2 लाख करोड़ रुपये के वस्तुओं व सेवाओं के निर्यात के लक्ष्य में अहम भूमिका निभाएगा। डीजीएफटी ने अन्य नियामक एजेंसियों के साथ मिलकर कई कदम उठाए हैं और कई पहल की गई है, जिससे ई-कॉमर्स निर्यात आसान हो सके। इसमें लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स सेवा प्लेटफॉर्म प्रदाता, अंतरराष्ट्रीय भुगतान व्यवस्था, नियामक एजेंसियां जैसे भारतीय रिजर्व बैंक, राजस्व विभाग, डीजीएफटी आदि शामिल हैं।

सारंगी ने कहा, ‘हालांकि निर्यात के इस स्तर को हासिल करने के लिए नियामक एजेंसियों की सोच में भी बदलाव की जरूरत होगी, जो अभी भी पुराने बी2बी मॉडल पर चल रही हैं। समय बदलने के साथ हम यह भी उम्मीद करते हैं भारत का वित्तीय क्षेत्र नए भुगतान सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा और सस्ती भुगतान सेवाएं लाएगा।’

उन्होंने ई-कॉमर्स को लेकर निर्यातकों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें शिक्षित करने पर जोर दिया, जिसमें साफ सुथरा व नैतिक तरीका अपनाना अहम भूमिका निभाता है।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement