facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 7.5 से 8% रहेगी : फिक्की अध्यक्ष

Advertisement

अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौतियों के बारे में शाह ने कहा, ‘‘प्राथमिक कारण भारत से बाहर है।

Last Updated- December 11, 2023 | 4:50 PM IST
Indian economic growth

उद्योग मंडल फेडरेनशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स इंड इंडस्ट्री (फिक्की) के नवनियुक्त अध्यक्ष अनीश शाह ने सोमवार को कहा कि मजबूत आर्थिक गतिविधियां, सकारात्मक धारणा और निजी निवेश बढ़ने के साथ उद्योग चालू वित्त वर्ष में 7.5 से आठ प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष 2024-25 में आठ प्रतिशत वृद्धि दर की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि वैश्विक स्तर पर संकट से आर्थिक वृद्धि के समक्ष चुनौतियां भी हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) और प्रबंध निदेशक शाह ने कहा, ‘‘हमने अबतक 7.8 प्रतिशत और 7.6 प्रतिशत वृद्धि के बेहतर आंकड़े देखे हैं। मजबूत आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए मेरा मानना है कि यह स्थिति बनी रहेगी। हम देख रहे हैं कि कई कंपनियां निवेश कर रही हैं, क्षमता बढ़ा रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत से आठ प्रतिशत के बीच रहेगी। वहीं अगले वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर आठ प्रतिशत या उससे अधिक रह सकती है।’’ उल्लेखनीय है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 प्रतिशत रही है। वहीं दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में यह 7.6 प्रतिशत रही। इस हिसाब से पहली छमाही में वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही।

अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौतियों के बारे में शाह ने कहा, ‘‘प्राथमिक कारण भारत से बाहर है। इस्राइल और गाजा के अलावा यूक्रेन में जो हो रहा है, उसको लेकर दबाव है। हमारा अनुमान है कि ये दबाव और अधिक नहीं बढ़ेगा। सभी शांति चाह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी चिंता पश्चिमी देशों के समक्ष उत्पन्न आर्थिक समस्याएं हैं। हमें नहीं लगता कि वहां समस्याएं अभी तक कम हुई हैं। भारत में हमने जो देखा है, वहां ब्याज दर उससे कहीं अधिक ऊंचे स्तर पर है। यदि पश्चिमी दुनिया में अधिक आर्थिक प्रभाव पड़ता है, तो इसका असर भारत पर पड़ेगा। ये दो प्रमुख चीजें हैं, जो चिंता का कारण हैं।’’

शाह ने कहा कि सरकार को विदेशों से उत्पन्न समस्याओं से निपटने के लिए वृद्धि की गति को जारी रखने की जरूरत है। भारतीय कंपनियों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘धारणा सकारात्मक है, निवेश गति पकड़ रही है और क्षमता वृद्धि जारी है…मांग लगातार बढ़ रही है और आर्थिक वृद्धि जारी है, ऐसे में निवेश की गति आगे और बढ़ेगी।’’

एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि फिक्की का ध्यान ‘मेक इन इंडिया’ पहल, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास, कृषि क्षेत्र की समृद्धि और उसे भरोसेमंद बनाने पर होगा ताकि देश को 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद मिल सके।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 4:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement