facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप शुल्क से निर्यात पर असर! इस्पात एवं एल्युमीनियम आयात पर 25 फीसदी टैरिफ की चेतावनी

Advertisement

ट्रंप अपने देश में इस्पात एवं एल्युमीनियम के आयात पर शुल्क लगाने के अलावा सभी देशों से आयात पर ‘समान शुल्क’ लगाने की मंशा रखते हैं।

Last Updated- February 10, 2025 | 11:18 PM IST
US Tariffs on India

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके देश में आयात किए जाने वाले सभी इस्पात एवं एल्युमीनियम पर 25 फीसदी शुल्क लगेगा। ऐसे में भारत से अमेरिका को होने वाले इन वस्तुओं के निर्यात में और कमी आ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बाजार में इस्पात की आपूर्ति अधिक होने का जो​खिम बढ़ सकता है। 

ट्रंप अपने देश में इस्पात एवं एल्युमीनियम के आयात पर शुल्क लगाने के अलावा सभी देशों से आयात पर ‘समान शुल्क’ लगाने की मंशा रखते हैं। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सप्ताह ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारत फिलहाल अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले उच्च आयात शुल्क से निपटने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जवाबी कार्रवाई करने का भी विकल्प है।

भारत ने 2018 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान जवाबी शुल्क लगाया था। उस समय अमेरिका ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इस्पात के आयात पर 25 फीसदी और एल्युमीनियम के आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगा दिया था।

एक वरिष्ठ सरकारी अ​धिकारी के अनुसार अगर अतिरिक्त शुल्क लगाया  जाता है तो भारत पर उसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘सभी देशों पर शुल्क लगाया जाएगा और इसलिए सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध होगा। हमारा निर्यात सामान्य तौर पर जारी रहने की उम्मीद है।’ अ​धिकारी ने कहा, ‘अगर भारत को ल​क्षित करते हुए शुल्क लगाया जाएगा तो हम वि​भिन्न क्षेत्रों पर उसके प्रभाव का विश्लेषण और आकलन करेंगे। मगर अभी तक भारत के किसी भी उत्पाद पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया गया है।’

मूडीज रेटिंग्स के सहायक उपाध्यक्ष 

हुइ तिंग सिम ने कहा कि शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि के कारण भारतीय इस्पात उत्पादकों को निर्यात में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘पिछले 12 महीनों के दौरान भारत में इस्पात के जबरदस्त आयात के कारण भारतीय इस्पात की कीमतों में गिरावट आई है।’

भारतीय इस्पात संघ के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने अमेरिका में शुल्क वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे अमेरिका को होने वाले इस्पात निर्यात में 85 फीसदी तक की कमी दिख सकती है। इससे भारतीय बाजार में अतिरिक्त इस्पात की बाढ़ आ जाएगी। उन्होंने कहा, ‘लंबे समय से लागू डंपिंगरोधी शुल्क और काउंटरवेलिंग शुल्क के कारण भारत से अमेरिका को कार्बन स्टील का निर्यात पहले से ही नगण्य है। ऐसे निर्णय से स्थिति और खराब होगी।’ 

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement