facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत के साथ ट्रेड एग्रीमेंट को पूरा करने की उम्मीद: EFTA

Last Updated- April 20, 2023 | 4:57 PM IST
India Trade data

भारत के साथ व्यापार समझौते (Trade Agreement) को पूरा करने के प्रयासों के तहत यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन (EFTA) के व्यापार मंत्रियों की भारत यात्रा से पहले चार देशों के सांसदों ने गुरुवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और उद्योग के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

EFTA के व्यापार मंत्रियों के भारत दौरे से पहले यहां आए सांसदों ने गुरुवार को यह विश्वास जताया कि काफी समय से लंबित इस व्यापार समझौते को दोनों पक्ष किसी तरह पूरा कर लेंगे। नॉर्वे की लेबर पार्टी की सांसद ट्राइन लिसे सननेस की अगुवाई में समूह के सदस्य देश स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, लीकटेंस्टीन और आइसलैंड के संसद सदस्य यहां पहुंचे।

संडेन्स ने कहा, ‘दौरे का परिणाम संतोषजनक रहा। हमारा उद्देश्य समझौते को लेकर चल रही वार्ता को समर्थन देना था ताकि इसे पूरा करने के लिए राजनीतिक जोर लगाया जा सके। हमारा मानना है कि हमारा लक्ष्य पूरा हो गया।’

Also Read: बीते वित्त वर्ष में 1.01 लाख करोड़ रुपये की GST चोरी पकड़ी गई

सननेस EFTA संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख हैं। भारत और EFTA देशों ने व्यापक द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश समझौते पर वार्ता की शुरुआत 2008 में की थी लेकिन 13 दौर की वार्ता के बाद 2013 में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। 2016 में वार्ता फिर शुरू हुइ लेकिन इसने रफ्तार पिछले वर्ष नवंबर में बाली में हुए G20 सम्मेलन में पकड़ी।

First Published - April 20, 2023 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट