facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple iPhone के निर्यात में तेजी से इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र निकला आगे, PLI योजना से मिली मजबूती

Advertisement

मोबाइल फोन के निर्यात में 1.1 अरब डॉलर की वृद्धि इस तिमाही (Q1FY25) में इलेक्ट्रॉनिकी की श्रेणी मे हुई वृद्धि का 73 प्रतिशत है।

Last Updated- August 04, 2024 | 9:30 PM IST
Apple iPhone exports

भारत से ऐपल आईफोन के निर्यात में तेजी आने के कारण इलेक्ट्रॉनिकी निर्यात ने रत्न एवं आभूषण निर्यात को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल से जून तिमाही (पहली तिमाही) में इलेक्ट्रॉनिकी निर्यात भारत के 10 प्रमुख निर्यात वस्तुओं में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

सिर्फ इंजीनियरिंग के सामान और पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति सुधरी है। वित्त वर्ष 2023-23 की समान तिमाही में इलेक्ट्रॉनिकी निर्यात चौथे स्थान पर था। वाणिज्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिकी निर्यात 22 प्रतिशत बढ़कर चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2025) की पहली तिमाही के अंत में 8.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसमें वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के 6.94 अरब डॉलर की तुलना में 1.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान मोबाइल का निर्यात 4.8 अरब डॉलर रहा है, जो कुल इलेक्ट्रॉनिकी निर्यात का करीब 57 प्रतिशत है। निर्यात में यह वृद्धि मुख्य रूप से आईफोन के निर्यात बढ़ने की वजह से है, जो पहली तिमाही में बढ़कर 3.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

श्रेणी के रूप में देखें तो मोबाइल फोन के निर्यात में वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के 3.72 अरब डॉलर की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान 1.1 अरब डॉलर का अतिरिक्त निर्यात हुआ है।

इस अवधि के दौरान आईफोन का निर्यात 90 करोड़ डॉलर बढ़ा है। अगर हम आईफोन के निर्यात में 90 करोड़ डॉलर वृद्धि के आंकड़े को देखें तो मोबाइल फोन के निर्यात में हुई कुल वृद्धि में आईफोन की हिस्सेदारी 82 प्रतिशत है, जबकि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में इलेक्ट्रॉनिकी के निर्यात में हुई कुल वृद्धि में आईफोन की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है।

मोबाइल फोन के निर्यात में 1.1 अरब डॉलर की वृद्धि इस तिमाही में इलेक्ट्रॉनिकी की श्रेणी मे हुई वृद्धि का 73 प्रतिशत है।

उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना शुरू किए जाने के बाद से मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिकी दोनों के निर्यात में तेज और उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

अप्रैल 2020 में पीएलआई योजना पेश किए जाने के पहले मोबाइल फोन एक स्वतंत्र सामंजस्यपूर्ण प्रणाली की श्रेणी में था और 2019-20 में 2.9 अरब डॉलर के निर्यात के साथ इसका 14वां स्थान था। वित्त वर्ष 2024 के अंत तक यह ऑटोमोटिव डीजल, हीरे और विमान ईंधन के पीछे चौथे स्थान पर आ गया और इसका निर्यात 15.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इसकी वजह से इलेक्ट्रॉनिकी का निर्यात वित्त वर्ष 2024में 29.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया और इसने भारत के शीर्ष 10 निर्यातों में पांचवां स्थान हासिल कर लिया, जो एक व्यापक क्षेत्र के रूप में वित्त वर्ष 2020 में 11.2 अरब डॉलर के निर्यात के साथ सातवें स्थान पर था।

Advertisement
First Published - August 4, 2024 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement