facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

नहीं बढ़ी ईपीएफ की ब्याज दर

Last Updated- December 10, 2022 | 1:57 AM IST

कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर ब्याज की दर में चालू वित्त वर्ष के लिए कोई इजाफा नहीं किया गया है। श्रम मंत्री ऑस्कर फर्नांडीज की अध्यक्षता में ईपीएफ के केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया।
पिछले साल ब्याज दर 8.5 फीसदी थी और इस वित्त वर्ष में भी पीएफ पर इसी दर से ब्याज दिया जाएगा, हालांकि विभिन्न श्रम संघ 9.5 फीसदी ब्याज की मांग कर रहे थे। श्रम संघों का कहना था कि बैंक भी सरकार के मुकाबले ज्यादा ब्याज दे रहे हैं, लेकिन सरकार अपनी मुट्ठी जबरन बंद करके बैठी है।
उनकी शिकायत थी कि संगठित क्षेत्र में ज्यादातर कर्मचारियों के पास पीएफ के अलावा सामाजिक सुरक्षा का कोई और जरिया नहीं है। इस लिहाज से पीएफ पर मिलने वाला ब्याज बढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन सरकार ने उनकी मांग को खारिज कर दिया। पिछले वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर का फैसला भी महीने भर पहले ही लिया गया है।

First Published - February 23, 2009 | 11:10 AM IST

संबंधित पोस्ट