facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Export Growth: प्रमुख वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत के निर्यात में वृद्धि

Advertisement

पेट्रोलियम उत्पादों, कोयला, समुद्री उत्पादों का निर्यात बढ़ा

Last Updated- May 01, 2024 | 10:14 PM IST
निजी बंदरगाहों पर ढुलाई तेजी से बढ़ी, सरकारी बंदरगाहों की वृद्धि दर कम , Private, state ports' growth outpaces central counterparts till Q3 FY24

वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल-फरवरी के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों, कोयला, समुद्री उत्पादों सहित 19 प्रमुख जिंसों के निर्यात में मात्रा के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस अवधि के दौरान मूल्य के हिसाब से इन वस्तुओं के निर्यात में कमी आई है।

सरकार के अधिकारियों ने कहा कि मूल्य के हिसाब से निर्यात में गिरावट के बावजूद निर्यात की मात्रा बढ़ने से यह संकेत मिलता है कि इन जिंसों की बाजार में मजबूत मांग बनी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 के शुरुआती 11 महीनों में इन उत्पादों का निर्यात मूल्य 102.7 अरब डॉलर रहा है, जबकि इस दौरान भारत के कुल निर्यात का मूल्य 395.43 अरब डॉलर था।

वाणिज्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-फरवरी के दौरान कुल निर्यात मूल्य में इन जिंसों की हिस्सेदारी एक चौथाई से ज्यादा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘महत्त्वपूर्ण यह है कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में इन उत्पादों के निर्यात की मात्रा बढ़ी है। इसका मतलब यह है कि मात्रा/मांग के हिसाब से हमारी तेज वृद्धि बनी हुई है।’

उपरोक्त उल्लिखित अधिकारी ने कहा, ‘उदाहरण के लिए समुद्री उत्पाद के मामले में निर्यात की मात्रा 6 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि इसकी कीमत 7 प्रतिशत कम हुई है। दरअसल इस साल जिंस बाजार में कीमतों में सुस्ती उल्लेखनीय रही है।’

वित्त वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान भारत के निर्यात में तेज बढ़ोतरी हुई है, वहीं जिंसों की कीमत गिरने, ज्यादा महंगाई के साथ भूराजनीतिक चुनौतियों के कारण वृद्धि सुस्त होने लगी। इसकी वजह से अप्रैल-फरवरी के दौरान भारत का निर्यात 3.3 प्रतिशत घटकर 395.42 अरब डॉलर रह गया।

इन 19 वस्तुओं में पेट्रोलियम उत्पाद, कोयला, अकार्बनिक रसायन, उर्वरक प्रमुख हैं, जिका निर्यात भारत से हुआ है। पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में मात्रा के हिसाब से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, वहीं भूराजनीतिक तनावों की वजह से कीमत में उतार चढ़ाव के कारण मूल्य के हिसाब से इसका निर्यात 11 प्रतिशत कम हुआ है।

कोयला, कोक और ब्रिकेट के मामले में यह बदलाव बहुत ज्यादा है। मात्रा के हिसाब से इसका निर्यात 11 प्रतिशत बढा़ है, जबकि कीमतें कम बनी रहने के कारण मूल्य के हिसाब से निर्यात में 37 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement