facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

42 अरब डॉलर पर पहुंचा निर्यात

Last Updated- December 11, 2022 | 7:55 PM IST

देश का वस्तुओं का निर्यात पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग और चमड़ा जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के बूते मार्च, 2022 में 19.76 प्रतिशत बढ़कर 42.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, इस अवधि में व्यापार घाटा और बढ़कर 18.51 अरब डॉलर हो गया। बुधवार को जारी वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
मार्च, 2021 में देश से कुल 35.26 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने आयात 24.21 फीसदी बढ़कर 60.74 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा बढ़कर 18.51 अरब डॉलर हो गया। मार्च, 2021 में यह 13.64 अरब डॉलर था।
वित्त वर्ष 2021-22 में कुल निर्यात बढ़कर 419.65 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, वहीं आयात भी बढ़कर 611.89 अरब डॉलर हो गया। आयात और निर्यात के बीच के इस अंतर की वजह से व्यापार घाटा 192.24 अरब डॉलर हो गया। 2020-21 में व्यापार घाटा 102.63 अरब डॉलर था।
भारत का मासिक वस्तु निर्यात पहली बार 40 अरब डॉलर के पार पहुंचा है। मार्च, 2022 में यह 42 अरब डॉलर हो गया।     आंकड़ों के मुताबिक, सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य मार्च 2022 में 4.64 प्रतिशत बढ़कर 21.76 अरब डॉलर हो गया। पिछले महीने सेवा आयात 7.33 फीसदी बढ़कर 13.16 अरब डॉलर हो गया।
मंत्रालय की ओर से कहा गया, अप्रैल-मार्च 2021-22 में सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 249.24 अरब डॉलर रहा जो अप्रैल-मार्च, 2020-21 के 206.09 अरब डॉलर के मुकाबले 20.94 फीसदी अधिक है।
बीते वित्त वर्ष में आयात अनुमानित 144.79 अरब डॉलर रहा जो अप्रैल-मार्च 2020-21 के 117.52 अरब डॉलर के मुकाबले 23.20 प्रतिशत अधिक है। सेवा व्यापार संतुलन भी बीते वित्त वर्ष में अनुमानित 104.45 अरब डॉलर रहा, जो 2020-21 के 88.57 अरब डॉलर के मुकाबले 17.94 फीसदी अधिक है।

First Published - April 13, 2022 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट