facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

किसानों को मिलेगा 266 रुपये प्रति बोरी यूरिया, 22,303 करोड़ की उर्वरक सब्सिडी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Advertisement

केंद्र के इस फैसले से उर्वरक की वैश्विक दरों में कुछ बढ़ोतरी के बावजूद भारत के किसानों के बहुत ज्यादा सब्सिडी वाली दर पर 266 रुपये प्रति बोरी के भाव यूरिया मिलता रहेगा।

Last Updated- October 25, 2023 | 10:45 PM IST
fertilizers

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पोषक तत्व पर आधारित व्यवस्था के तहत प्रति किलोग्राम सब्सिडी में बदलाव किया है। नाइट्रोजन फास्फोरस, पोटैशियम और सल्फर पर अक्टूबर-मार्च अवधि के लिए मिलने वाली सब्सिडी, अप्रैल-सितंबर अवधि की तुलना में घटा दी गई है। इससे खजाने पर 22,303 करोड़ रुपये बोझ पड़ेगा।

इस फैसले से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि उर्वरक की वैश्विक दरों में कुछ बढ़ोतरी के बावजूद भारत के किसानों के बहुत ज्यादा सब्सिडी वाली दर पर 266 रुपये प्रति बोरी के भाव यूरिया मिलता रहेगा। जबकि मिश्रित उर्वरकों जैसे डीएपी की कीमत 1,350 रुपये प्रति बोरी, विभिन्न ग्रेड के एनपीए की औसत कीमत 1,470 रुपये प्रति बोरी और एमओपी की कीमत 1,655 रुपये प्रति बोरी होगी। एमओपी की कीमत अप्रैल-सितंबर के दौरान करीब 1,700 रुपये प्रति बोरी थी।

अप्रैल से सितंबर की अवधि के दौरान सरकार ने एनबीएस के दौर में 38,000 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान लगाया था। आज घोषित सब्सिडी के बाद गैर यूरिया उर्वरक पर कुल सब्सिडी करीब 60,000 करोड़ रुपये हो जाने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 24 के बजट में गैर यूरिया उर्वरकों पर 44,000 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया गया था।

यूरिया और गैर यूरिया पर कुल सब्सिडी 1,75,099 करोड़ रुपये आने का अनुमान लगाया गया था, जिसमें से यूरिया सब्सिडी 1,31,100 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि गैर यूरिया सब्सिडी 44,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को सस्ती दरों पर पर्याप्त उर्वरक मुहैया कराने को प्रतिबद्ध है।

एनपीके और एस पर प्रति किलो सब्सिडी दर घटाए जाने के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा कि तैयार माल और कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत कुछ कम हुई हैं, लेकिन अभी भी कीमत ज्यादा है। ऐसे में सरकार पुरानी दर बहाल रखने के लिए सब्सिडी मुहैया करा रही है। पिछले वित्त वर्ष में उर्वरक सब्सिडी करीब 2.55 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि 2014-15 में 73,000 करोड़ रुपये सब्सिडी दी गई थी। सरकार ने एक बयान में कहा कि किसानों को सरकार सब्सिडी वाला, वहनीय और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इसमें कहा गया है कि पीऐंडके उर्वरकों की हाल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों और इनपुट को देखते हुए सब्सिडी कम की गई है। सरकार 25 ग्रेड के पीऐंडके उर्वरक किसानों को सब्सिडी वाली दरों पर मुहैया करा रही है। 1अप्रैल 2010 में लागू एनबीएस योजना के तहत पीऐंड के उर्वरकों पर सब्सिडी मुहैया कराई जा रही है।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement