facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिच ने घटाया भारत की वृद्धि का अनुमान, अब 2025-26 में 6.4% विकास दर की उम्मीद

Advertisement

अमेरिका की नीतियों और व्यापार तनाव को बताया मुख्य कारण, भारत बाहरी मांग पर कम निर्भर होने से कुछ हद तक सुरक्षित

Last Updated- April 17, 2025 | 11:11 PM IST
Fitch Ratings

फिच रेटिंग ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वृद्धि का अनुमान 10 आधार अंक घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। अमेरिकी शुल्क की घोषणा और व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका को देखते हुए रेटिंग एजेंसी ने अपना मार्च का अनुमान घटाया है। हालांकि फिच ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि का अनुमान 6.3 प्रतिशत बरकरार रखा है।

फिच रेटिंग ने अपने ग्लोबल इकनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2025 में कहा कि वैश्विक वृद्धि गिरकर इस साल 2 प्रतिशत से नीचे रह सकती है और महामारी के दौर को छोड़कर यह 2009 के बाद की सबसे सुस्त वृद्धि होगी। अपने मार्च के अपडेट में रेटिंग एजेंसी ने कहा था कि अमेरिका की व्यापार नीतियां उम्मीद से ज्यादा आक्रामक होना उसके अनुमान में एक महत्त्वपूर्ण जोखिम है, लेकिन बाहरी मांग पर कम निर्भरता के कारण भारत इससे कुछ बचा हुआ है।

अप्रैल के आउटलुक में अनुमान लगाया गया है कि चीन की वृद्धि दर गिरकर इस साल और अगले साल 4 प्रतिशत से नीचे रहेगी, वहीं यूरो जोन 1 प्रतिशत से नीचे पर बना रहेगा। रिपोर्ट में अमेरिका के बारे में कहा गया है कि वृद्धि 2025 में धनात्मक क्षेत्र में 1.2 प्रतिशत पर बनी रहेगी, लेकिन चौथी तिमाही में सालाना आधार पर वृद्धि दर घटकर महज 0.4 प्रतिशत रह सकती है।

आर्थिक समीक्षा में अनुमान लगाया गया है कि भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.3 से 6.8 प्रतिशत के बीच रहेगी। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत होगी। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में देश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर सुस्त होकर 5.4 प्रतिशत रही है, जबकि उसके बाद की तिमाही में सुधरकर 6.2 प्रतिशत रही। मूडीज रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए घटाकर 5.5 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया है।

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement