facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेजी से असुरक्षित ऋण बढ़ने से चिंता: Fitch

Advertisement

भारत में निजी ऋण/जीडीपी अनुपात वर्ष 2022 में करीब 57 प्रतिशत रहा जो अभी ‘बीबीबी’ श्रेणी के 50 फीसदी वाले मीडिअन फॉर सॉवरिन से थोड़ा ज्यादा है

Last Updated- August 16, 2023 | 11:01 PM IST
Fitch Ratings

वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने ऋण विशेष तौर पर असुरक्षित खुदरा ऋण में तेजी से वृद्धि पर चिंता जताई है। इसके सावधानीपूर्वक प्रबंधन की जरूरत है अन्यथा भारत के ऋणदाताओं बैंक और वित्तीय संस्थाओं के लिए उधारी की लागत और जोखिम बढ़ जाएगा। भारत में निजी ऋण/जीडीपी अनुपात वर्ष 2022 में करीब 57 प्रतिशत रहा जो अभी ‘बीबीबी’ श्रेणी के 50 फीसदी वाले मीडिअन फॉर सॉवरिन से थोड़ा ज्यादा है।

भारतीय रिजर्व बैंक की जून 2023 की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में बढ़ते असुरक्षित खुदरा ऋण पर प्रकाश डाला था। खुदरा ऋण की मार्च 2021 से मार्च 2023 के दौरान मिश्रित वार्षिक वृद्धि दर (जीएजीआर) 24.8 प्रतिशत थी जो इस आलोच्य अवधि के दौरान सकल अग्रिमों के 13.8 प्रतिशत की करीब दोगुनी थी।

इस अवधि के दौरान सुरक्षित और असुरक्षित अग्रिम में भी बदलाव आया है। इस दौरान असुरक्षित खुदरा ऋण 22.9 फीसदी से बढ़कर 25.2 फीसदी हो गया और सुरक्षित ऋण 77.1 फीसदी से घटकर 74.8 प्रतिशत हो गया।

पूरी बैंकिंग व्यवस्था में असुरक्षित खुदरा ऋण की हिस्सेदारी केवल 7.9 फीसदी थी। इस अवधि में इन संपत्ति की गुणवत्ता बेहतर हुई और सकल गैर निष्पादित संपत्तियों का अनुपात 3.2 फीसदी से गिरकर 2.0 प्रतिशत हो गया। खुदरा ऋण में संभावित दबाव के संकेत हैं लेकिन यह सिस्टम की स्थिरता के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं हैं।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement