facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-UAE के बीच 2 अरब डॉलर निवेश से खाद्य गलियारे की योजना, किसानों और रोजगार को होगा फायदा: पीयूष गोयल

Advertisement

इस परियोजना को यूएई और खाड़ी क्षेत्र में कृषि उत्पादों की स्थिर नियमित आपूर्ति की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Last Updated- October 07, 2024 | 11:17 PM IST
India-UAE will invest $2 billion to establish food corridor, farmers' income will increase: Piyush Goyal भारत-UAE खाद्य गलियारा स्थापित करने पर 2 अरब डॉलर का करेंगे निवेश, किसानों की बढ़ेगी आमदनी: पीयूष गोयल

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दोनों देशों के बीच खाद्य गलियारे की योजना पर कार्य कर रहे हैं। इस क्रम में खाद्य प्रसंस्करण और फूड पार्क के लॉजिस्टिक्स में करीब 2 अरब डॉलर (करीब 17,000 करोड़ रुपये) के शुरुआती निवेश की योजना है।

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में 12वें उच्च स्तर निवेश कार्यबल (एचएलटीएफआई) के संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस पहल का उद्देश्य यूएई की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना है और इससे भारत के किसान को भी फायदा पहुंचेगा। यह परियोजना आधारभूत ढांचे, विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर की व्यापक निवेश रणनीति का हिस्सा है।

गोयल ने बताया, ‘यह निवेश दो रास्तों से आता है। एक सीधे यूएई से आता है जिसमें इस क्षेत्र में करीब 20 अरब डॉलर का निवेश होना है। हालांकि दुनियाभर में कई अन्य कोष भी सह निवेश कर रहे हैं।’

कार्यबल में केंद्रीय सरकार, राज्य सरकारें और यूएई शामिल हैं। इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कार्यबल बनाया गया है।

गोयल के मुताबिक इस परियोजना से भारत में किसानों की आय बढ़ने और भारत के युवाओं के लिए नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। इस परियोजना को यूएई और खाड़ी क्षेत्र में कृषि उत्पादों की स्थिर नियमित आपूर्ति की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

अगस्त में हस्ताक्षर किए गए द्विपक्षीय निवेश संधि से भारत में यूएई से निवेश आने की उम्मीद है। समग्र आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) और द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईटी) की पूरक प्रकृति से ड्यूटी फ्री मार्केट की पहुंच और यूएई के कारोबारियों को पूर्वानुमानित निवेश वातावरण मिलेगा।

इस साझेदारी में दोनों देशों के बीच इन्वेस्ट इंडिया कार्यालयों की स्थापना महत्त्वपूर्ण कदम है। गोयल ने घोषणा की कि यूएई दुबई में इन्वेस्ट इंडिया कार्यालय के लिए नि:शुल्क स्थान मुहैया करवाएगा। यह कार्यालय निवेश, व्यापार और तकनीक पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके बदले में भारत यूएईके समकक्ष कार्यालय को नई दिल्ली में स्थान उपलब्ध कराएगा।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement