facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट, 4 महीने के निचले स्तर पर

Advertisement

पिछले दो हफ्तों में मिलाकर देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कुल 5.9 अरब डॉलर की कमी आई है।

Last Updated- September 29, 2023 | 11:26 PM IST
FII Selling

India’s Foreign Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Reserve) में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई और 22 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह चार महीने के निचले स्तर 590.70 अरब डॉलर पर आ गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह इसमें 2.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है। पिछले दो हफ्तों में मिलाकर देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कुल 5.9 अरब डॉलर की कमी आई है।

अक्टूबर 2021 में रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था भंडार

इससे पहले अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था।

बता दें कि ग्लोबल लेवल पर जारी घटनाक्रम के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रिजर्व बैंक ने डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट थामने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया था जिससे विदेशी मुद्राभंडार प्रभावित हो रहा है।

कारोबारियों के अनुसार, पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में आरबीआई रुपये को डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरने से रोकने के लिए सरकारी बैंकों के जरिए डॉलर की बिक्री कर रहा है।

रुपया शुक्रवार को 14 पैसे की बढ़त के साथ बंद

इस बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 14 पैसे की बढ़त के साथ 83.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। गोल्ड रिजर्व भंडार (Gold reserves) का मूल्य 30.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.307 अरब डॉलर रहा।

इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 5.019 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement