अर्थव्यवस्था

Foreign trade policy: गोयल शुक्रवार को करेंगे नई विदेश व्यापार नीति 2023-28 की घोषणा

Published by
भाषा
Last Updated- March 30, 2023 | 4:41 PM IST

वैश्विक व्यापार की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य के साथ भारत शुक्रवार को अपनी बहुप्रतीक्षित नई विदेश व्यापार नीति-2023-28 से पर्दा हटाएगा। नई विदेश व्यापार नीति की घोषणा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

मौजूदा नीति (2015-20) 31 मार्च, 2022 तक प्रभाव में रहेगी। पिछली पांच साल की नीति की अवधि मार्च, 2020 में खत्म हो गई थी। हालांकि, कोविड-19 के प्रकोप और लॉकडाउन की वजह से इसे बार-बार विस्तार दिया गया। इसे अंतिम बार सितंबर, 2022 में 31 मार्च 2023 तक के लिए बढ़ाया गया था।

नई विदेश व्यापार नीति में भारत के माल एवं सेवा निर्यात को 2030 तक 2,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने की रूपरेखा आने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि नई नीति में विश्व व्यापार संगठन के अनुरूप निर्यात संवर्धन उपाय भी हो सकते हैं।

First Published : March 30, 2023 | 4:41 PM IST