अर्थव्यवस्था

Forex reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर घटकर 609.02 अरब डॉलर रह गया

देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 31, 2023 | 8:40 PM IST

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.98 अरब डॉलर घटकर 607.03 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 12.74 अरब डॉलर की तेजी के साथ 609.02 अरब डॉलर हो गया था।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रुपये को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इसमें गिरावट आई।

Also read: Core sector growth: जून में प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 8.2 प्रतिशत रही

स्वर्ण भंडार का मूल्य 41.7 अरब डॉलर बढ़कर 45.61 अरब डॉलर हुआ

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 21 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.41 अरब डॉलर घटकर 537.75 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। स्वर्ण भंडार का मूल्य 41.7 अरब डॉलर बढ़कर 45.61 अरब डॉलर हो गया।

Also read: Fiscal Deficit: पहली तिमाही में केंद्र का राजकोषीय घाटा 25.3 प्रतिशत रहा- CGA

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.47 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 2.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.19 अरब डॉलर हो गया।

First Published : July 31, 2023 | 8:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)