facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: भारत का फॉरेक्स रिजर्व 1.63 अरब डॉलर बढ़ा, गोल्ड रिजर्व में फिर गिरावट

Advertisement

Forex Reserves: 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में IMF के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 60 लाख डॉलर बढ़कर 4.872 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- January 19, 2024 | 6:17 PM IST
FII Selling

देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.63 अरब डॉलर बढ़कर 623.20 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज यानी शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देश का कुल मुद्रा भंडार 5.89 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर हो गया था।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गई थी। पिछले साल से वैश्विक गतिविधियों के कारण दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनिमय दर बनाए रखने के लिए मुद्राभंडार का उपयोग किया। इससे मुद्रा भंडार प्रभावित हुआ।

Foreign Currency Assets में इजाफा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 1.859 अरब डॉलर बढ़कर 548.508 अरब डॉलर हो गई। 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में, विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.96 अरब डॉलर घटकर 546.65 अरब डॉलर रही थी।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व घटा

RBI के अनुसार स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) का मूल्य 24.2 करोड़ डॉलर कम होकर 47.247 अरब डॉलर हो गया। पिछले सप्ताह यानी 29 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भी स्वर्ण भंडार का मूल्य 83.9 करोड़ डॉलर घटकर 47.48 अरब डॉलर हो गया था।

SDR भी बढ़ा

विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights- SDRs) 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.31 अरब डॉलर हो गया। 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 6.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.29 अरब डॉलर रहा था।

IMF के पास कितना भारत का रिजर्व?

इसी सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 60 लाख डॉलर बढ़कर 4.872 अरब डॉलर हो गया। 29 दिसंबर के RBI के डेटा में इसमें भी गिरावट देखने को मिली थी। उस समय IMF के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 2.6 करोड़ डॉलर घटकर 48.66 अरब डॉलर रह गया था।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 5:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement