facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI: बिकवाली का सिलसिला जारी, नवंबर के 10 दिनों में ही करीब 6 हजार करोड़ रुपये की निकासी

Advertisement

एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्तमान में सोने और अमेरिकी डॉलर जैसी सेफ-हैवन एसेट्स पर फोकस बढ़ाया जा सकता है।

Last Updated- November 12, 2023 | 12:40 PM IST
FPI

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPI की बिकवाली का सिलसिला जारी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो FPI ने नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजारों से 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये बिकवाली बढ़ती ब्याज दरों और मिडिल-ईस्ट में जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते देखी जा रही है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों पर नजर डालें तो FPI ने इसके पहले यानी अक्टूबर महीने में में 24,548 करोड़ रुपये और सितंबर में 14,767 करोड़ रुपये निकाले थे।

डिपॉजिटरी के आंकड़े बताते हैं कि 1-10 नवंबर के दौरान FPI ने 5,805 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ‘सितंबर महीने में जो एफपीआई की बिकवाली शुरू हुई वो अक्टूबर में देखी गई और अब इस महीने यानी नवंबर में ऐसा ही देखने को मिल सकता है। हालांकि इस महीने बिक्री की रफ्तार में कमी जरुर देखी जा रही है।

बिकवाली के कारणों को समझें तो इसका मुख्य कारण इजरायल और हमास के बीच संघर्ष के साथ अमेरिकी ट्रेजरी बांड यील्ड में बढ़ोतरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्तमान में सोने और अमेरिकी डॉलर जैसी सेफ-हैवन एसेट्स पर फोकस बढ़ाया जा सकता है।

चुनावों से पहले बाजार में रह सकती है तेजी

आम चुनावों से पहले शेयर बाजार में तेजी की संभावना है जैसा कि पिछले पांच आम चुनावों के दौरान हुआ था। बिकवाली की शुरुआत से पहले मार्च से अगस्त तक 6 महीनों में लगातार विदेशी निवेशकों ने खरीदारी की थी। इस अवधि के दौरान 1.74 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

 

Advertisement
First Published - November 12, 2023 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement