facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GDP First Advance Estimates: FY24 में जीडीपी 7.3% बढ़ने की उम्मीद, एग्रीकल्चर सेक्टर में ग्रोथ 6 वर्ष के निचले स्तर पर

Advertisement

भारत की GDP चालू वित्त वर्ष में 296.58 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 272.41 लाख करोड़ रुपये थी।

Last Updated- January 05, 2024 | 6:51 PM IST

FY24 GDP estimate: भारत सरकार के अनुमान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3% रह सकती है। वित्त वर्ष 2023 में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.2% रही थी।

NSO की तरफ से जारी पहले अग्रिम अनुमान (First Advance Estimates) के मुताबिक, भारत की GDP चालू वित्त वर्ष में 296.58 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 272.41 लाख करोड़ रुपये थी।

एग्रीकल्चर सेक्टर में ग्रोथ 6 वर्ष के निचले स्तर पर

NSO के अनुमान के मुताबिक, एग्रीकल्चर सेक्टर की वृद्धि चालू वित्त वर्ष में 1.8% हो सकती है। वित्त वर्ष 2023 में यह 4% की दर से बढ़ी थी। कुल मिलाकर देश की जीडीपी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। मगर एग्रीकल्चर सेक्टर की ग्रोथ पिछले छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है।

GVA for agriculture forestry and fishing (at basic prices) In percentages
Year GVA
2012-13 1.5
2013-14 5.6
2014-15 -0.2
2015-16 0.6
2016-17 6.8
2017-18 6.6
2018-19 2.1
2019-20 6.2
2021-22 4.1
2022-23 4
2023-24* 1.8
* First Advanced Estimate
Source: MOSPI

माइनिंग सेक्टर की वृद्धि चालू वित्त वर्ष में 8.1% हो सकती है। वित्त वर्ष 2023 में यह 4.6% की दर से बढ़ी थी। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि चालू वित्त वर्ष में 6.5% हो सकती है। वित्त वर्ष 2023 में यह 1.3% की दर से बढ़ी थी।

इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले महीने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया था।  इसके अलावा पिछले दो क्वार्टर यानी जुलाई-सितंबर और अप्रैल-जून क्वार्टर में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.6% और 7.8% की सालाना दर से बढ़ी है।

Also read: Forex Reserves: भारत का फॉरेक्स रिजर्व 22 सप्ताह के उच्च स्तर पर, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

चालू वित्त वर्ष के लिए नेशनल इनकम का यह एडवांस इस्टीमेट एक जरूरी आंकड़ा होता है। क्योंकि, इस डेटा का यूज केंद्र सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए बजट तैयार करने में करती है। MoSPI के अनुसार, एडवांस इस्टीमेट कंपाइल करने की एप्रोच बेंचमार्क-इंडिकेटर मेथड पर आधारित है।

29 दिसंबर को जारी की गई एनुअल इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में वित्त मंत्रालय ने उम्मीद जताई थी कि जुलाई-सितंबर के ब्लॉकबस्टर आंकड़ों के बाद FY 2023-24 में भारत की GDP ग्रोथ रेट उसके 6.5% के पूर्वानुमान को आराम से पार कर जाएगी।

जुलाई-सितंबर में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7.6% रही

जुलाई-सितंबर में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7.6% रही, जो अर्थशास्त्रियों की 6.8% की उम्मीद से काफी ज्यादा है। डेटा जारी होने के कुछ दिनों बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2023-24 के लिए अपने ग्रोथ फोरकास्ट को 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 7.0% कर दिया।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement