अर्थव्यवस्था

Gas Price : गैस की कीमत अप्रैल के लिए 7.92 डॉलर प्रति यूनिट तय लेकिन उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे केवल 6.5 डॉलर

Published by
भाषा
Last Updated- April 07, 2023 | 7:38 PM IST

सरकार ने शुक्रवार को नए मूल्य निर्धारण फॉर्मूले के तहत अप्रैल के बाकी दिनों के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत 7.92 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू (दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट) तय की है। हालांकि, उपभोक्ताओं के लिए दरें 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर सीमित कर दी गई हैं।

तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ ने एक आदेश में कहा कि आठ अप्रैल से 30 अप्रैल के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत 7.92 अमेरिकी डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश ताप इकाई होगी। यह कीमत आयातित कच्चे तेल की औसत लागत के 10 फीसदी मूल्य के आधार पर तय की गई है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हालांकि मूल्य निर्धारण फॉर्मूले में बदलाव करते हुए उपभोक्ताओं के लिए दरों को 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर सीमति कर दिया है। आदेश में कहा गया है, ‘ONGC/OIL द्वारा उनके पुराने क्षेत्रों से उत्पादित गैस के लिए कीमत 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की सीमा के अधीन होगी।’

First Published : April 7, 2023 | 7:38 PM IST