facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GDP ग्रोथ रेट चालू वित्त वर्ष में 8 फीसदी के दायरे में रहने की अनुमान: SBI रिपोर्ट

Advertisement

SBI Ecowrap में कहा गया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि 7.6 प्रतिशत और GVA वृद्धि 6.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

Last Updated- March 01, 2024 | 7:05 PM IST
Indian economic growth

भारतीय स्टेट बैंक के एक अध्ययन में शुक्रवार को कहा गया कि चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 8 फीसदी के दायरे में रह सकती है।

भारत ने दिसंबर तिमाही में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और पिछली दो तिमाहियों के अनुमानों को संशोधित किया।

SBI ने अपनी शोध रिपोर्ट ‘इकोरैप’ में कहा, ‘तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों ने ज्यादातर बाजारों की सोच को झटका दिया, जबकि कुछ को सुखद आश्चर्य से भर दिया।’

इसमें कहा गया कि सभी अनुमानों को धता बताते हुए पिछली दो तिमाहियों में आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करने के बाद 2023-24 की तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।

अप्रत्यक्ष कर संग्रह में उछाल (सालाना आधार पर 32 प्रतिशत वृद्धि) से जीडीपी और सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) वृद्धि के बीच अंतर बढ़ गया।

इकोरैप में कहा गया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि 7.6 प्रतिशत और GVA वृद्धि 6.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

अध्ययन में कहा गया, ‘हमारा अनुमान है कि चौथी तिमाही की जीडीपी वृद्धि 5.9 प्रतिशत होगी। इस तरह वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी वृद्धि दर आठ प्रतिशत के करीब रह सकती है।’

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 7:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement