facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GDP Growth: देश की आर्थिक वृद्धि दर दिसंबर तिमाही में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान

Advertisement

जर्मनी की ब्रोकरेज कंपनी डॉयचे बैंक (Deutsche Bank) ने सोमवार को एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

Last Updated- February 26, 2024 | 7:18 PM IST
Indian economic growth

GDP Growth: देश की आर्थिक वृद्धि दर दिसंबर तिमाही में उम्मीद से अधिक सात प्रतिशत रहने का अनुमान है। जर्मनी की ब्रोकरेज कंपनी डॉयचे बैंक ने सोमवार को एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘हमारा अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर स्थिर मूल्य पर GDP (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर सात प्रतिशत रहेगी। यह पूर्व में जताये गये अनुमान से अधिक है।’’ तिमाही वृद्धि का आधिकारिक आंकड़ा 29 फरवरी को जारी किया जाएगा। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रही थी।

ब्रोकरेज कंपनी के विश्लेषकों के अनुसार उसका अनुमान औद्योगिक उत्पादन, निर्यात, आयात (तेल और सोने को छोड़कर), बैंक कर्ज और उपभोक्ता वस्तुओं सहित पांच महत्वपूर्ण संकेतकों के सूचकांक पर आधारित है। इसमें कहा गया है कि लगभग 65 उच्च-आवृत्ति वाले संकेतकों से जुड़ा एक अन्य संकेतक भी दिसंबर तिमाही में सात प्रतिशत वृद्धि का संकेत दे रहा है।

Also read: भारत सेमीकंडक्टर दौड़ में शामिल: 21 बिलियन डॉलर के प्रस्तावों का मूल्यांकन शुरू

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘पिछले साल रूस-यूक्रेन युद्ध और उससे पहले कोविड महामारी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय मजबूती दिखायी है। आर्थिक वृद्धि की गति अनुमान से कहीं बेहतर रही है।’’

ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि वह 29 फरवरी को तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी होने के बाद वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 6.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान की समीक्षा करेगी।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 7:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement