facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GEM पोर्टल से 2023-24 में चार लाख करोड़ रुपये की खरीद की उम्मीदः CEO

Advertisement

वित्त वर्ष 2021-22 में जीईएम से 1.06 लाख करोड़ रुपये की खरीद हुई थी जबकि 2022-23 में यह आंकड़ा दो लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था।

Last Updated- February 12, 2024 | 4:46 PM IST
gem portal

सरकारी खरीद पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केट (GEM Portal) से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के चालू वित्त वर्ष के अंत तक चार लाख करोड़ रुपये को पार कर जाने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह संभावना जताई।

विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की तरफ से खरीदारी बढ़ने से जीईएम का कारोबार आकार बढ़ने वाला है। केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए सरकारी ई-बाजार जीईएम की नौ अगस्त, 2016 को शुरुआत हुई थी।

जीईएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (GEM CEO) पी के सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में आज तक पोर्टल से खरीद का आंकड़ा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। रुझानों को देखते हुए इस वित्त वर्ष में खरीद चार लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।’’

2021-22 में जीईएम से 1.06 लाख करोड़ रुपये की खरीद

वित्त वर्ष 2021-22 में जीईएम से 1.06 लाख करोड़ रुपये की खरीद हुई थी जबकि 2022-23 में यह आंकड़ा दो लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था।

सिंह ने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं की कुल खरीद में कोल इंडिया जैसे केंद्रीय सार्वजनिक उद्यमों (CPSE) की हिस्सेदारी बढ़ रही है। कोल इंडिया, सेल, एनटीपीसी और एसबीआई सहित 245 से अधिक सीपीएसई इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

जीईएम के मंच से 63,000 से अधिक सरकारी खरीदार संगठनों के अलावा 62 लाख से अधिक विक्रेता और सेवा प्रदाता जुड़े हुए हैं। सरकारी विभागों, मंत्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों, राज्य सरकारों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को भी इस पोर्टल के जरिये लेनदेन करने की अनुमति है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 4:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement