facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Global Market: भारत ने चीन को पछाड़ा! व्यापार में निकला आगे: रिपोर्ट

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 और 2022 में जीडीपी के हिस्से के रूप में भारत का निर्यात और आयात तेजी से बढ़ा।

Last Updated- March 13, 2024 | 7:12 PM IST
China India

वैश्विक बाजार में एकीकरण के संबंध में भारत दो प्रमुख मापदंडों…जीडीपी के अनुपात में निर्यात और सेवा निर्यात… पर चीन से आगे निकल गया है। एक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

डीएचएल और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस की तरफ से यहां जारी ‘न्यू डीएचएल ग्लोबल कनेक्टेडनेस रिपोर्ट-2024’ में कहा गया है कि 2021 के बाद से भारत का जीडीपी के अनुपात में निर्यात चीन से अधिक हो गया है।

जबकि निर्यात और आयात दोनों के मामले में देश का सेवा व्यापार की तीव्रता भी बहुत अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 और 2022 में जीडीपी के हिस्से के रूप में भारत का निर्यात और आयात तेजी से बढ़ा। देश में वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात सकल घरेलू उत्पाद का 23 प्रतिशत (2020 में 19 प्रतिशत से अधिक) और वस्तुओं और सेवाओं के आयात का हिस्सा जीडीपी के 26 प्रतिशत (2020 में 19 प्रतिशत से भी अधिक) पर पहुंच गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में सेवा व्यापार तीव्रता निर्यात और आयात दोनों के मामले में चीन से कहीं अधिक है। हालांकि, जहां तक ​​वस्तु व्यापार का संबंध है, भारत में सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात में आयात अधिक होता है जबकि चीन में निर्यात की हिस्सेदारी अधिक है।

डीएचएल एक्सप्रेस के दक्षिण एशिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘हालांकि, वैश्विक स्तर पर जुड़ाव के मामले में भारत की रैंकिंग इसकी वर्तमान आर्थिक स्थिति को दर्शाती है।

रिपोर्ट यह साफ करती है कि दुनिया आने वाले वर्षों में भारत की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी में कई गुना वृद्धि देखने की उम्मीद कर सकती है।’’ रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वैश्वीकरण 2022 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और कोविड-19 महामारी, यूक्रेन तथा गाजा में युद्ध और अमेरिका-चीन व्यापार संघर्ष जैसे विभिन्न वैश्विक झटकों के बावजूद 2023 में भी लगभग ऊंचा बना हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के लिए गहन वैश्विक एकीकरण की अपार संभावनाएं देख रहे हैं और वास्तव में, अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर तेजी अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग का अवसर है। भारत के दूसरे देशों के साथ व्यापार संबंध महत्वपूर्ण विस्तार के लिए तैयार है।’’

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 7:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement