facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार तैयार उत्पादों के मुकाबले कच्चे माल पर अधिक कर लगाने के मामले पर कर सकती है विचार

Advertisement

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। तैयार उत्पादों के मुकाबले कच्चे माल पर अधिक शुल्क से विनिर्माताओं के लिए कर्ज और लागत बढ़ती है।

Last Updated- May 22, 2024 | 3:31 PM IST
washing machine
Representative Image

सरकार घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के मकसद से कागज, फर्नीचर, वॉशिंग मशीन, सौर ग्लास और एयर प्यूरिफायर जैसे उत्पादों पर उलट शुल्क ढांचे यानी तैयार उत्पादों की तुलना में कच्चे माल पर अधिक कर लगाने के मामले का समाधान निकालने पर विचार कर सकती है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। तैयार उत्पादों के मुकाबले कच्चे माल पर अधिक शुल्क से विनिर्माताओं के लिए कर्ज और लागत बढ़ती है।

अधिकारी ने कहा कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुल्क के इस ढांचे के मुद्दों को देखने के लिए वित्त मंत्रालय के साथ उत्पादों की एक सूची साझा की है। उद्योग मंडलों और निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सूची साझा की गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने पहले ही सूची वित्त मंत्रालय को भेज दी है। सूची में कागज, फर्नीचर, वॉशिंग मशीन, सौर ग्लास और एयर प्यूरिफायर शामिल हैं। साथ ही परिधान और आभूषण के कुछ मामले भी हैं।’’

तैयार उत्पादों के मुकाबले कच्चे माल पर अधिक शुल्क लगने की व्यवस्था घरेलू उद्योग को प्रभावित करता है। इस परिस्थिति में विनिर्माताओं को शुल्क के संदर्भ में कच्चे माल के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ती है जबकि तैयार उत्पाद पर कम शुल्क और लागत आती हैं। महंगे कच्चे माल उत्पादों को महंगा बनाते हैं और निर्यात बाजार में वे प्रतिस्पर्धी नहीं रह पाते।

घरेलू बाजार में ऐसे उत्पादों का आयात सस्ता होने का खतरा रहता है। इस शुल्क ढांचे का निपटान करने से घरेलू निर्यातकों की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। फलस्वरूप इससे निर्यात बढ़ाने और विनिर्माण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 3:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement