facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

महंगाई के प्रहार से चिंतित हुई सरकार

Last Updated- December 05, 2022 | 4:38 PM IST


वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि महंगाई को रोकने के लिए सरकार पर बहुत दबाव है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिंसों और तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। चिदंबरम ने संसद में कहा, ‘सरकार पर महंगाई से लड़ने का भारी दबाव है।


 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिंस और तेल की कीमतें पिछले कु छ साल से बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस धारणा से पूरा माहौल ही बदल गया है। मांग और आपूर्ति में कहीं न कहीं भारी अंतर पैदा हो गया है।

 चिदंबरम ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य है कि विकास दर 2007-08 में 8 प्रतिशत से ऊपर और 9 प्रतिशत के करीब बनी रहे।‘ 1990 में कच्चे तेल की कीमतें 37 डॉलर प्रति बैरल थीं, जबकि आज कीमतें 111 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं।


 


साथ ही एल्युमिनियम, निकेल, लेड, लौह अयस्क और स्टील की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। एक मार्च को समाप्त सप्ताह में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 5.11 प्रतिशत पर पहुंच गई है। रिजर्व बैंक ने 2007-08 के लिए मुद्रास्फीति की दर 5 प्रतिशत के नीचे बने रहने को सुरक्षित और बेहतर माना था।

First Published - March 17, 2008 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट