facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST collections: दिसंबर में 10% बढ़ा सरकारी खजाना, लगातार 7वें महीने 1.60 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी कलेक्शन

Advertisement

एक साल पहले की समान अवधि में जीएसटी कलेक्शन 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- January 01, 2024 | 5:36 PM IST
GST

GST collections: माल एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन दिसंबर में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.64 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले की समान अवधि में जीएसटी कलेक्शन 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा था।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि इसके साथ ही अप्रैल-दिसंबर, 2023 की अवधि में सकल जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के साथ 14.97 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में इन नौ महीनों में कर संग्रह 13.40 लाख करोड़ रुपये रहा था।

इस तरह वित्त वर्ष 2023-24 के पहले नौ महीने की अवधि में औसत मासिक कर संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में दर्ज 1.49 लाख करोड़ रुपये के औसत कर संग्रह से 12 प्रतिशत अधिक है।

Also read: दिसंबर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा UPI ट्रांजैक्शन, 2023 की हुई Happy Ending

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘दिसंबर में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,64,882 करोड़ रुपये है, जिसमें से CGST 30,443 करोड़ रुपये, SGST 37,935 करोड़ रुपये, IGST 84,255 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 41,534 करोड़ रुपये सहित) है। इसके अलावा उपकर के रूप में 12,249 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 1,079 करोड़ रुपये सहित) का संग्रह हुआ है।”

खास बात यह है कि दिसंबर इस साल का सातवां महीना है जिसमें 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी संग्रह हुआ है।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 5:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement