अर्थव्यवस्था

भारत में प्राइवेट नौकरी में भर्ती थमी, आईटी सेक्टर में संकट जारी: रिपोर्ट

Published by
भाषा   
Last Updated- June 01, 2023 | 3:44 PM IST

भारत में कार्यालय में बैठकर काम करने वाले पेशेवरों (व्हाइट कॉलर) के लिए मई में नियुक्ति गतिविधियों में वृद्धि स्थिर रही है। एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार, मई, 2023 में दफ्तर में बैठकर काम करने वाले पेशेवरों की नौकरियों के लिए कुल 2,849 विज्ञापन निकाले गए। मई, 2022 में यह संख्या 2,863 थी।

रिपोर्ट कहती है कि मई में तेल एवं गैस क्षेत्र में नई नौकरियों में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नियुक्तियां मई, 2022 से कम यानी 23 प्रतिशत रहीं।

नौकरी.कॉम के मुख्य व्यवसाय अधिकारी पवन गोयल ने कहा कि रियल एस्टेट, बैंकिंग, तेल एवं गैस और फार्मा जैसे क्षेत्रों में नियुक्तियों में वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था की विविधता को दर्शाती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटी क्षेत्र की नियुक्ति गतिविधियां चिंता का विषय है। लगभग सभी तरह की आईटी कंपनियों..मसलन वैश्विक प्रौद्योगिकी फर्म, बड़ी आईटी सेवा कंपनियों, प्रौद्योगिकी केंद्रित स्टार्टअप और यूनिकॉर्न में नियुक्ति गतिविधियां घटी हैं।

First Published : June 1, 2023 | 3:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)