facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टैक्स जीरो के करीब करना चाहती हूं; मेरा काम राजस्व सृजन, लोगों को परेशानी में डालना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Advertisement

सीतारमण ने कहा कि भारत उस धन के इंतजार की स्थिति में नहीं है, जो कहीं दूसरी जगह से आना है।

Last Updated- August 13, 2024 | 11:20 PM IST
54th GST council meet: Big relief to cancer patients, GST Council reduced the tax rate on medicines from 12% to 5%कैंसर रोगियों को मिली बड़ी राहत, दवाओं पर GST काउंसिल ने टैक्स रेट 12% से घटाकर 5% किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वह चाहती हैं कि कर की दर शून्य के करीब कर दी जाए, लेकिन सच यह है कि भारत की चुनौतियां गंभीर हैं और हमें उनसे पार पाना होगा। शोध एवं विकास के लिए धन की जरूरत पर बल देते हुए सीतारमण ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में उनका काम राजस्व का सृजन है, न कि लोगों को परेशान करना। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन ऐंड रिसर्च, भोपाल के 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह कहा।

वित्त मंत्री इस संदर्भ में बोल रही थीं कि ऊर्जा में बदलाव को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने के लिए भारत को अपना धन खर्च करना होगा, क्योंकि वादे के मुताबिक विश्व के अन्य देशों से फंड आना अभी बाकी है।

सीतारमण ने कहा कि भारत उस धन के इंतजार की स्थिति में नहीं है, जो कहीं दूसरी जगह से आना है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘भारत इंतजार नहीं कर सकता। पेरिस में किया गया वादा हम अपने धन से पूरा करेंगे। कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब वित्त मंत्री होने के नाते हमें जवाब देना पड़ता है कि हमारे कर इस तरह क्यों हैं? हम इसे कम क्यों नहीं कर सकते?’

सीतारमण ने आईआईएसईआर के विद्यार्थियों से भारत की प्रगति में मदद करने के लिए नवोन्मेषी राह निकालने और जलवायु संबंधी बदलाव को लेकर तेज समाधान पेशकश करने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘मेरा काम राजस्व का सृजन करना है, लोगों को परेशान करना नहीं, मैं आपको आश्वस्त करती हूं।’

वित्त मंत्री ने जोर दिया कि कर से एकत्र धन को देश में शोध एवं विकास पर लगाया जा रहा है। उन्होंने अनुसंधान कोष जैसी योजनाओं का उदाहरण दिया, जिसकी घोषणा उभरते क्षेत्रों को लंबे समय के लिए धन मुहैया कराने के लिए अंतरिम बजट में की गई है।

सीतारमण ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि हमारे सामने स्नातकों, पीएचडी धारकों की एक बड़ी शिक्षित फौज हो, जो भारत की चुनौतियों को समझ सके। मैंने अक्षय ऊर्जा और वैश्विक ऊर्जा का उदाहरण दिया है, जो भारत जैसे विकासशील देश के लिए ऊर्जा के स्थाई स्रोतों में से एक है।’

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement