अर्थव्यवस्था

IIP Data April 2023: भारत का औद्योगिक उत्पादन अप्रैल में 4.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा

समीक्षाधीन माह के दौरान बिजली उत्पादन में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 12, 2023 | 6:14 PM IST

भारत का औद्योगिक उत्पादन (IIP) इस साल अप्रैल में 4.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) अप्रैल 2022 में 6.7 प्रतिशत बढ़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 4.9 प्रतिशत और खनन उत्पादन 5.1 प्रतिशत बढ़ा है। समीक्षाधीन माह के दौरान बिजली उत्पादन में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई है।

First Published : June 12, 2023 | 6:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)