अर्थव्यवस्था

IIP Data: जनवरी में औद्योगिक उत्पादन 5.2 फीसदी बढ़ा

Published by
भाषा
Last Updated- March 10, 2023 | 6:49 PM IST

भारत का औद्योगिक उत्पादन जनवरी 2023 में 5.2 फीसदी बढ़ा है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आधार पर मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन जनवरी 2022 में दो फीसदी बढ़ा था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.7 फीसदी बढ़ा है। समीक्षाधीन महीने में खनन उत्पादन 8.8 फीसदी और बिजली उत्पादन 12.7 फीसदी बढ़ा।

First Published : March 10, 2023 | 6:13 PM IST