facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महत्त्वपूर्ण खनिज के लिए हरित तकनीक की संभावना तलाशेंगे भारत और ब्रिटेन

Advertisement

भारत पहले ही अमेरिका के नेतृत्त्व वाले मिनरल सिक्योरिटी पार्टनरशिप (एमएसपी) का सदस्य है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय महत्त्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करना है।

Last Updated- August 12, 2024 | 11:48 PM IST
Minerals

ब्रिटेन-भारत तकनीकी सुरक्षा पहल (टीएसआई) के तहत भारत ने महत्त्वपूर्ण खनिज के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। इस बातचीत की कड़ी में भारत में तैनात ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने पिछले सप्ताह खनन मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की।

बिज़नेस स्टैंडर्ड को मिली जानकारी के मुताबिक इसका मकसद खासकर महत्त्वपूर्ण खनिजों को निकालने और उनकी रिसाइक्लिंग के लिए आर्थिक रूप से व्यावहारिक, पर्यावरण के हिसाब से सतत तकनीक विकसित करने की दिशा में सहयोग की संभावनाएं तलाशना है।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘दोनों पक्षों के बीच शुरुआती स्तर की बातचीत पूरी हो गई है। इसका मसकद महत्त्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला का नेतृत्व करना और चीन पर निर्भरता कम करना है। अगले महीनों में इस बारे में और बैठकेें होंगी।’

ब्रिटेन-भारत टीएसआई का 24 जुलाई को औपचारिक रूप से गठन हुआ। यह एक रणनीतिक ढांचा है, जिसका मकसद कुछ प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है, जिनमें महत्त्वपूर्ण खनिज, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजिज, बायोटेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मिनरल्स शामिल हैं।

ब्रिटेन के साथ सहयोग, महत्त्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में भारत की तीसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साझेदारी है। भारत पहले ही अमेरिका के नेतृत्त्व वाले मिनरल सिक्योरिटी पार्टनरशिप (एमएसपी) का सदस्य है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय महत्त्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करना है।

इसके अलावा भारत ऑस्ट्रेलिया क्रिटिकल मिनरल्स इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप के तहत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी की है, जिसका मकसद महत्त्वपूर्ण खनिज के अन्वेषण और विकास पर ध्यान केंद्रित करना है।

चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने महत्त्वपूर्ण खनिज के क्षमता निर्माण कार्यक्रम, प्रॉसेसिंग, डेटा प्रबंधन और इसके लिए धन की व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भारत और ब्रिटेन अपने खनिज संसाधनों के प्रबंधन और उनके अधिकतम इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बातचीत का एक और प्रमुख क्षेत्र भारत में क्रिटिकल मिनरल रिसाइक्लिंग सेंटर की स्थापना है। यह केंद्र कीमती महत्त्वपूर्ण खनिजों की रिसाइक्लिंग पर केंद्रित होगा।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement