facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत MSCI ACWI IMI में शामिल होने वाला बना छठा सबसे बड़ा देश, चीन को पछाड़ा

Advertisement

भारत ने इस सूची में चीन को पीछे छोड़ दिया है और फ्रांस से मामूली अंतर से पीछे है।

Last Updated- September 18, 2024 | 11:22 PM IST
MSCI EM Index

भारत एमएससीआई ऑल कंट्री वर्ल्ड इन्वेस्टिबल मार्केट इंडेक्स (एसीडब्ल्यूआईआईएमआई) में शामिल छठा सबसे बड़ा देश बन गया है। भारत ने इस सूची में चीन को पीछे छोड़ दिया है और फ्रांस से मामूली अंतर से पीछे है।

एमएससीआई एसीडब्ल्यूआई आईएमआई सूचकांक वैश्विक पूंजी बाजारों के प्रदर्शन पर नजर रखता है। पहली बार भारत इस सूचकांक में सबसे बड़ा तेजी से उभरता बाजार (ईएम) बन गया है। अगस्त के अंत में इस सूचकांक में भारत का भारांश 2.35 प्रतिशत रहा वहीं चीन का 11 आधार अंक कम यानी 2.24 प्रतिशत रहा। फ्रांस भारत से महज 3 आधार अंक अधिक है।

एमएससीआई एसीडब्ल्यूआई आईएमआई सूचकांक में बड़े और मझोले शेयर शामिल होते हैं। यह अधिक व्यापक एमएससीआई एसीडब्ल्यूआई इंडेक्स का हिस्सा है जिसमें केवल बड़े और मझोले शेयर शामिल हैं। 16 सितंबर तक भारत (2.07 प्रतिशत भारांश) इस सूचकांक में अब भी चीन (2.41 प्रतिशत भारांश) से पीछे चल रहा था।

विश्लेषकों के अनुसार एमएससीआई एसीडब्ल्यूआई आईएमआई सूचकांक में भारत का कद बढ़ने से पैसिव इन्वेस्टमेंट में अधिक अंतर नहीं आएगा क्योंकि इस सूचकांक का प्रदर्शन का अंदाजा एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) से लगाया जाता है, जिनकी परिसंपत्ति 2 अरब डॉलर से कम है। मगर सूचकांक में सबसे बड़ा तेजी से उभरता बाजार और छठा सबसे बड़ा वैश्विक बाजार का ओहदा हासिल होने से भारत की छवि खासी मजबूत होगी। इससे भारत में निवेश करने
को लेकर निवेशक अधिक आकर्षित होंगे।

मॉर्गन स्टैनली में चीफ इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट (एशिया ऐंड ईएम) जोनाथन गार्नर ने कहा, ‘बाजार के शानदार प्रदर्शन, नए निर्गम और नकदी की स्थिति मजबूत होने से कारण भारत का हिस्सा बढ़ता जाएगा।‘ वर्ष 2021 के शुरू में शीर्ष पर पहुंचने के बाद चीन का भार आधा कम हो गया है जबकि भारत का भार इसी अवधि में दोगुना बढ़ा है।

गार्नर ने कहा, ‘भारत की नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर 13-14 प्रतिशत दर से बढ़ रही है जो इस समय चीन की तीन गुना है। दोनों देशों में कंपनियों के लिए भिन्न कारोबारी एवं कमाई के माहौल उपलब्ध हैं।‘ अगस्त में चीन को पीछे करके भारत पहली बार एमएससीआई ईएम आईएमआई में आगे निकल गया था।

एमएससीआईईएम आईएमआई में शामिल घरेलू शेयरों का संयुक्त भारांश 22.27 प्रतिशत है जबकि चीन के शेयरों का भारांश 70 आधार कम यानी 21.58 प्रतिशत के स्तर पर है। एमएससीआईईएम आईएमआई के प्रदर्शन का आकलन पैसिव फंडों के जरिये होता है, जिनकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां लगभग 125 अरब डॉलर है। मुख्य एमएससीआई ईएम सूचकांक पर 500 अरब डॉलर परिसंपत्तियों वाले फंडों की नजरें होती हैं।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement