facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत 2027-28 तक बन सकता है तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था: पनगढ़िया

Advertisement

भारत लगभग 3.4 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी के साथ अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है।

Last Updated- May 17, 2024 | 8:10 PM IST
भारत 2027-28 तक बन सकता है तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था: पनगढ़िया, India could be the third largest economy by 2026-27, says Arvind Panagariya
Arvind Panagariya

सोलहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने शुक्रवार को कहा कि अगर देश पिछले दो दशकों की वृद्धि रफ्तार को आगे भी जारी रखता है तो भारत वित्त वर्ष 2027-28 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। पनगढ़िया ने नई दिल्ली भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वार्षिक व्यवसाय शिखर सम्मेलन में कहा कि 2003-04 से शुरू हुए दो दशकों में भारत ने अत्यधिक गरीबी को खत्म कर दिया है।

वर्तमान में अत्यधिक गरीब लोगों का अनुपात कुल जनसंख्या के तीन प्रतिशत से अधिक नहीं है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अल्प-रोजगार की समस्या है क्योंकि कार्यबल का एक बड़ा हिस्सा इस क्षेत्र में लगा हुआ है और उन्हें तीव्र शहरीकरण के लिए कृषि से हटाकर उद्योग की तरफ ले जाने की जरूरत है।

फिलहाल भारत का 45 प्रतिशत कार्यबल कृषि क्षेत्र में लगा हुआ है जबकि इस क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में योगदान 15 प्रतिशत ही है। इसका मतलब है कि कृषि में औसत उत्पादकता अर्थव्यवस्था की औसत उत्पादकता का एक-तिहाई है।

Also read: SpiceJet विवाद में अजय सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, कलानिधि मारन को नहीं लौटाने होंगे 579 करोड़ रुपये

पनगढ़िया ने कहा कि बीते दो दशकों में अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में भारत की वास्तविक जीडीपी करीब आठ प्रतिशत की दर से बढ़ी है। वहीं बाजार मूल्य के हिसाब से पिछले 20 वर्षों में जीडीपी वृद्धि दर 10.2 प्रतिशत रही है। उन्होंने कहा, “आज हमारे पास जो कुछ भी है, उसमें से बहुत कुछ पिछले दो दशकों में हुआ है। इस दौरान हम वैश्विक वित्तीय संकट और कोविड के झटके से भी निपटे। इस वृद्धि ने ही हमें डॉलर के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय जीडीपी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर ला दिया है।”

पनगढ़िया ने कहा, “अगर हम आने वाले वर्षों में इसी दर से बढ़ते रहे तो हम 2026-27 तक ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं। लेकिन इसकी अधिक संभावना 2027-28 तक होने की है।” भारत लगभग 3.4 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी के साथ अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 8:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement