भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के आर्थिक अनुसंधान विभाग ने शनिवार को एक शोध रिपोर्ट जारी की है जिसमें भारत को 2029 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बारे में कहा गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत को 2027 में जर्मनी से और 2029 तक जापान से आगे निकलने की संभावना जताई जा रही है।
आपको बता दें कि हाल ही में भारत यूनाइटेड किंगडम (यूके) को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. अरविंद विरमानी ने कहा कि पिछले साल भारत करीब 40 बिलियन से छठे स्थान पर था। बिजली के पैमाने में भी भारत आगे बढ़ रहा है और अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हम 2028-30 तक दुनिया की तीसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (World third largest economy) बन जाएंगे।
व्यापार जगत के नेताओं और विश्लेषकों का भी ऐसा मानना है कि आने वाले सालों में भारत की उच्च आर्थिक विकास के दम पर स्थिति और मजबूत होगी।
वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदय कोटक ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि भारत का दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना गर्व की बात है।
आपको बता दें कि अंतररष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों के अनुसार, भारत 2021 के अंतिम तीन महीनों में यूके से आगे आ गया है और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
बता दें कि भारत डॉलर के मामले में अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में सिर्फ 5 देशों (संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी) से पीछे है। वहीं ब्रिटेन अब छठे स्थान पर भारत से पीछे है।