facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

भारत ब्राजील से कर सकता है सोया तेल का आयात

Last Updated- December 05, 2022 | 5:07 PM IST

देश में खाद्य तेल की कमी और बढ़ती महंगाई की समस्या के मद्देनजर भारत ने आज कहा कि सोया तेल का प्रमुख उत्पादक ब्राजील संकट से उबारने में भारत की मदद कर सकता है।


यहां सीआईआई के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने कहा कि कृषि क्षेत्र में ब्राजील की स्थिति मजबूत है। हम खाद्य संकट और सोया तेल की कमी के संकट का सामना कर रहे हैं। हमें भारत और ब्राजील के बीच एक नई साझीदारी करनी होगी।  नाथ ने कहा कि विश्व खाद्य संकट के दौर से गुजर रहा है लेकिन लोग अमेरिकी सब-प्राइम संकट को लेकर ज्यादा चिंतित हैं।


उन्होंने कहा कि सब-प्राइम संकट के बारे में चर्चा हो रही है लेकिन खाद्य संकट को लेकर कोई बात नहीं हो रही।  उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में खाद्य तेलों के खुदरा मूल्य में तीस प्रतिशत से ज्यादा तेजी दर्ज की गई है जबकि थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर करीब छह प्रतिशत के स्तर को छूने के निकट हैं।

First Published - March 26, 2008 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट