facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौते से सस्ती दवाओं को खतरा: लीक दस्तावेज

Advertisement

ईएफटीए में चार देश आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नार्वे और लिकस्टनटाइन हैं।

Last Updated- February 14, 2024 | 10:31 PM IST
भारत-यूके रिश्तों में अहम प्रवासन, निर्यात, Higher exports and migration marked post-Covid UK ties with India

प्रस्तावित भारत-यूरोप मुक्त व्यापार एसोसिएशन (ईएफटीए) के लीक हुए दस्तावेजों से पता चलता है कि इसकी बौद्धिक संपदा सिफारिशों से भारत में सस्ती व जीवन रक्षक जेनेरिक दवाओं के उत्पादन में बाधा खड़ी हो सकती है। ईएफटीए में चार देश आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नार्वे और लिकस्टनटाइन हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में चिकित्सा के मानवतावादी संगठन डॉक्टर विदाउट बॉर्ड्स, मेडिसंस सैन्स फ्रंटियर्स (एमएसएफ), पब्लिक आई और दिल्ली नेटवर्क ऑफ पॉजिटिव पीपुल ने अंतरराष्ट्रीय ट्रेड पोर्टल बाइलेटरल डॉट ओआरजी पर बौद्धिक संपदा के चैप्टर पर मसौदा पेश किया है। इसमें प्रमुख तौर पर ‘डेटा विशिष्टता’ को शामिल करने के प्रस्ताव पर चिंता जताई गई है।

इन सिफारिशों के कारण नई दवाओं के जेनेरिक वर्जन या निश्चित अवधि के लिए नए फार्मूले का पंजीकरण देर से हो सकता है। यह देरी किसी दवा के लिए पेटेंट नहीं होने की दशा में भी हो सकती है। एमएसएफ के आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘इसके परिणामस्वरूप जेनेरिक निर्माताओं को विशिष्ट अवधि तक इंतजार करने की जरूरत होगी या महंगे क्लीनिकल ट्रायल को फिर से करना होगा। नई दवा का पंजीकरण होने की स्थिति में डेटा विशिष्टता अनिवार्य लाइसेंस को रोक सकता है जिसे कम मूल्य पर जेनेरिक दवाओं का उत्पादन करने के लिए भी दिया जा सकता है।’

यह तय है कि यह प्रारूप अंतिम नहीं होगा। इस व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। भारत एक दशक से अधिक समय से घरेलू जेनेरिक दवा उद्योग के हितों की सुरक्षा के लिए मुक्त व्यापार समझौते में डेटा विशिष्टता के उपबंधों को शामिल करने के खिलाफ रहा है।

डेटा विशिष्टता की बदौलत आविष्कारक कंपनियों के तकनीकी डेटा की सुरक्षा होती है और उनके प्रतिद्वंद्वियों को आविष्कारक कंपनियों के ‘विशिष्ट अधिकारों’ या सीमित अवधि तक कम मूल्य की जेनेरिक दवा का उत्पादन करने से रोकता है। दिल्ली नेटवर्क ऑफ पॉजिटिव पीपुल के संस्थापक लून गैंगटे के अनुसार डेटा विशिष्टता से भारत में बहुराष्ट्रीय दवा उद्योग के एकाधिकार का विस्तार होगा और उनका लाभ बढ़ेगा।

इससे भारत में जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता बाधित होगी। एमएसएफ साउथ एशिया के एक्जीक्यूटिव निदेशक फरहत मंटू ने कहा, ‘एमएसएफ ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र के जरिये भारत सरकार से अपील की है कि बौद्धिक संपदा के उपबंधों को ईएफटीए बातचीत में शामिल करने से सीधे तौर पर मना किया जाए।

इन उपबंधों से भारत में सस्ती दवा तक पहुंच को नुकसान पहुंचेगा। यदि बौद्धिक संपदा के इन उपबंधों को शामिल किया जाता है तो भारत में दवा तक पहुंच व मरीजों के स्वास्थ्य पर बेहद प्रभाव पड़ेगा। हालांकि इससे परे भी यह प्रभाव पड़ेगा।’

भारत की पहले भी जापान, यूनाइटिंड किंगडम और कारोबारी ब्लॉक जैसे ईयू से मुक्त व्यापार समझौते की चर्चा के दौरान बौद्धिक संपदा अधिकार विवादित मुद्दा रहा था।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement