अर्थव्यवस्था

India Export: देश का निर्यात जनवरी में 3.12% बढ़कर 36.92 अरब डॉलर पर

India Export: चालू वित्त वर्ष 2023-24 के पहले 10 माह (अप्रैल-जनवरी) में निर्यात 4.89 प्रतिशत घटकर 353.92 अरब डॉलर रह गया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 15, 2024 | 2:25 PM IST

देश का वस्तुओं का निर्यात जनवरी में सालाना आधार पर 3.12 प्रतिशत बढ़कर 36.92 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी में आयात सालाना आधार पर करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 54.41 अरब डॉलर रहा।

जनवरी, 2024 में व्यापार घाटा 17.49 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष 2023-24 के पहले 10 माह (अप्रैल-जनवरी) में निर्यात 4.89 प्रतिशत घटकर 353.92 अरब डॉलर रह गया है।

आयात भी 6.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 561.12 अरब डॉलर रहा है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद ‘‘हमने’’ सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।

First Published : February 15, 2024 | 2:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)