अर्थव्यवस्था

FY26 में 7.7% की रफ्तार से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था, पिछली तिमाही में 7.8% रही GDP ग्रोथ रेट

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.7% की तेज रफ्तार से बढ़ी है, जो पिछले साल के 7.1% से काफी बेहतर है

Published by
भाषा   
Last Updated- June 05, 2026 | 4:49 PM IST

शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार में तेजी आई है। इस दौरान देश की ग्रोथ रेट 7.7 फीसदी रही, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में यह 7.1 फीसदी दर्ज की गई थी।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की आखिरी तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच देश की GDP 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है।

मंत्रालय के मुताबिक, स्थिर कीमतों पर आधारित रियल GDP (Real GDP) वित्त वर्ष 2025-26 में 323.12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इससे पिछले वित्त वर्ष (2024-25) के पहले संशोधित अनुमान में यह 299.89 लाख करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा, मौजूदा बाजार भाव पर आधारित नॉमिनल GDP के वित्त वर्ष 2025-26 में 346.36 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2024-25 में 318.07 लाख करोड़ रुपये थी। इस हिसाब से नॉमिनल GDP की ग्रोथ रेट 8.9 फीसदी रही है।

First Published : June 5, 2026 | 4:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)