facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-UAE Trade: UAE को भारत का निर्यात 2026-27 तक बढ़कर पहुंच सकता है 50 अरब डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 5:56 PM IST
India Trade data

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को भारत का निर्यात 2026-27 तक बढ़कर 50 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है, जो इस समय 31.3 अरब डॉलर है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के कारण यह वृद्धि होने की उम्मीद है।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि पिछले साल एक मई को व्यापार समझौता लागू होने के बाद भारत और UAE के बीच व्यापार में काफी वृद्धि हुई है।

बर्थवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमें उम्मीद है कि हम 2026-27 तक 50 अरब डॉलर के निर्यात तक पहुंचने में सक्षम होंगे।’ भारत-UAE व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) आधिकारिक तौर पर पिछले साल एक मई को लागू हुआ था। इस पर दोनों देशों ने 18 फरवरी, 2022 को हस्ताक्षर किए थे।

Also Read: 2 लाख करोड़ रुपये कर्ज की उगाही करेंगे सरकारी बैंक, जल्दी ही शुरू होगा अभियान

वित्त वर्ष 2022-23 में UAE को भारत का निर्यात 11.8 फीसदी बढ़कर 31.3 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान आयात 18.8 फीसदी बढ़कर 53.2 अरब डॉलर रहा। चमड़ा निर्यात परिषद के पूर्व चेयरमैन पी अकील अहमद ने कहा कि यह हाल के दिनों का सबसे प्रभावशाली व्यापार समझौता है।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement