facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India UK FTA: स्मार्टफोन और सस्ते EV पर भारत की सख्ती, ब्रिटेन को नहीं मिली एंट्री

Advertisement

कारों पर आयात शुल्क को 100 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी किया जाएगा, साथ ही आयात पर 10 से 15 साल की सीमा भी तय की जाएगी।

Last Updated- May 08, 2025 | 10:40 PM IST
India UK
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत ने मुक्त व्यापार समझौते के तहत ब्रिटेन के लिए स्मार्टफोन, छोटे आकार के किफायती इले​क्ट्रिक वाहन और हाइब्रिड वाहन बाजार नहीं खोला है। एक वरिष्ठ सरकारी अ​धिकारी ने आज बताया कि मुक्त व्यापार करार में इन उद्योगों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके साथ ही कीमती धातुओं और ऑ​प्टिकल फाइबर जैसे अन्य संवेदनशील औद्योगिक उत्पाद पर भारत आयात शुल्क नहीं घटाएगा।

कारों पर आयात शुल्क को 100 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी किया जाएगा, साथ ही आयात पर 10 से 15 साल की सीमा भी तय की जाएगी। अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘कारों के मामले में ब्रिटेन को दी गई बाजार पहुंच बहुत कम है। हम अभी करीब 50 लाख कारें बेचते हैं और 5 से 6 साल में कार बाजार बढ़कर 1 करोड़ कारों का हो जाएगा। इसके अलावा पारंपरिक ईंधन वाले वाहनों के लिए ब्रिटेन के बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच से भारत के वाहन और कलपुर्जा निर्यात को बढ़ावा मिलने की संभावना है।’

अ​धिकारियों ने बताया कि मुक्त व्यापार करार पर बीते मंगलवार को सहमति बन गई मगर इसके लागू होने में 15 महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। दोनों पक्ष समझौते के मजमून को कानूनी रूप देने में लगे हैं जिसे पूरा होने में लगभग तीन महीने लगेंगे। इसके बाद समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। भारत इस पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी लेगा और ब्रिटेन को अपनी संसद से इस समझौते को पारित करवाना होगा जिसमें करीब एक साल का समय लग सकता है।

एक अन्य अ​धिकारी ने कहा, ‘मुक्त व्यापार करार से दोनों देशों में आ​र्थिक संबंध गहरे होंगे और व्यापार उदार होने के साथ ही शुल्क में भी रियायत मिलेगी।’

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारत ने व्हिस्की और जिन के आयात शुल्क को 150 फीसदी से घटाकर 75 फीसदी कर दिया है, जिसे एक दशक में कम करके 40 फीसदी किया जाएगा। हालांकि कोई कोटा या न्यूनतम आयात मूल्य नहीं लगाया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement