facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-UK trade: ब्रिटेन-भारत व्यापारिक साझेदारी मजबूत, 17 नए निवेश सौदों की घोषणा

Advertisement

एफटीए वार्ता फिर शुरू, बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा बढ़ने से ब्रिटिश कंपनियों को नए अवसर

Last Updated- February 26, 2025 | 11:03 PM IST
भारत-यूके रिश्तों में अहम प्रवासन, निर्यात, Higher exports and migration marked post-Covid UK ties with India

ब्रिटेन ने बुधवार को कहा कि उसके व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स और निवेश मंत्री पॉपी गुस्ताफसन ने इस सप्ताह भारत की अपनी यात्राओं में 17 नए निर्यात एवं निवेश सौदों की घोषणा की। इसके साथ ही ब्रिटिश सरकार ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार के हालिया केंद्रीय बजट से ब्रिटिश बीमा कंपनियों को भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए और अधिक अवसर मिलेंगे।

सोमवार को रेनॉल्ड्स और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिटेन और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत दोबारा शुरू करने की घोषणा की। इससे रोजगार को बढ़ावा मिलने और दोनों देशों में वृद्धि तेज होने की उम्मीद है। बयान के मुताबिक, आम बजट 2025-26 से खासकर ब्रिटिश बीमा कंपनियों की भारत में विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं।

दरअसल, बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया गया है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी अर्थव्यवस्था ब्रिटेन की कई प्रौद्योगिकी कंपनियों ने भी भारत में विस्तार की घोषणा की है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि उसके व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स और निवेश मंत्री पोपी गुस्ताफसन ने इस सप्ताह भारत की अपनी यात्रा के दौरान 17 नए निर्यात और निवेश सौदों की घोषणा की है। हालांकि, बयान में इन सौदों का विवरण नहीं दिया गया है।

रेनॉल्ड्स ने कहा कि प्रौद्योगिकी और जीवन विज्ञान ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि के दो प्रमुख क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे गर्व है कि सरकार के समर्थन ने इन क्षेत्रों में हमारे कुछ बेहतरीन व्यवसायों को रोमांचक भारतीय बाजार में विस्तार करने में मदद की है।’

बयान के मुताबिक, ब्रिटेन में हाल ही में किए गए 10 करोड़ पाउंड के भारतीय निवेश से अगले तीन वर्षों में एआई, पेशेवर सेवाओं और कपड़ा सहित कई क्षेत्रों में सैकड़ों नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। निवेश मंत्री गुस्ताफसन ने बयान में कहा, ‘नया भारतीय निवेश साबित करता है कि सरकार की परिवर्तन योजना भारतीय व्यवसायों को ब्रिटेन में निवेश जारी रखने के लिए आवश्यक विश्वास दे रही है।’

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 11:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement