facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-US trade: अमेरिका के महंगे प्रोडक्ट्स पर भारत कम कर सकता है टैक्स, बजट में हो सकता है ऐलान

Advertisement

भारत इस समय अमेरिका से आयात होने वाले 20 प्रोडक्ट्स पर 100% से ज्यादा का टैरिफ लगाता है।

Last Updated- January 29, 2025 | 9:17 PM IST
India, Australia

भारत सरकार अमेरिका से आयात होने वाले कुछ महंगे प्रोडक्ट्स पर टैक्स (टैरिफ) कम करने पर विचार कर रही है। इनमें स्टील, लग्जरी मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से NDTV प्रॉफिट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घोषणा शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में हो सकती है।

भारत इस समय अमेरिका से आयात होने वाले 20 प्रोडक्ट्स पर 100% से ज्यादा का टैरिफ लगाता है। हालांकि, इस कटौती से भारतीय उद्योगों पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ने की उम्मीद है।

भारत क्यों घटा सकता है टैरिफ?

इस फैसले की टाइमिंग भी अहम है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत, चीन और ब्राजील पर ज्यादा टैरिफ लगाने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने अमेरिकी नेताओं से बातचीत के दौरान कहा, “हम अब ऐसा नहीं होने देंगे… हम अमेरिका को प्राथमिकता देंगे।” उनका कहना था कि ये देश अमेरिकी सामान पर ज्यादा टैरिफ लगाते हैं, जिससे अमेरिकी व्यापार को नुकसान होता है।

ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति

ट्रंप पहले भी कई बार व्यापारिक संतुलन को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। उनकी रणनीति दूसरे देशों से आने वाले सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है। उन्होंने चीन जैसे देशों पर भी टैरिफ बढ़ाया था ताकि अमेरिकी कंपनियों को फायदा मिले।

ट्रंप ने पहले भी कई मौकों पर साफ किया है कि अगर कोई देश अमेरिकी सामान पर ज्यादा टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका भी उसी तरह का जवाब देगा। हाल ही में उन्होंने कोलंबिया से भी ऐसा ही किया था, जब वहां से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगा दिया गया क्योंकि कोलंबिया ने कुछ प्रवासियों को वापस लेने से इनकार कर दिया था।

अगर भारत अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर टैरिफ कम करता है, तो यह दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा दे सकता है। अब सभी की नजरें आगामी बजट पर टिकी हैं, जहां इस पर आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 9:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement