facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2031 तक भारत दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 2060 तक बन सकता है सबसे बड़ी: RBI डिप्टी गवर्नर

Advertisement

उन्होंने कहा कि 2060 तक भारत में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है।

Last Updated- July 12, 2024 | 11:49 PM IST
S&P India Growth Forecast

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्र ने कहा कि भारत की आंतरिक शक्तियों व लक्ष्य हासिल करने की आकांक्षा के संकल्प को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत 2048 के बजाय 2031 तक ही दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा कि 2060 तक भारत में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी में 9 जुलाई को दिए गए भाषण में उन्होंने कहा, ‘अंतर्निहित शक्तियों को देखते हुए यह कल्पना की जा सकती है कि भारत अगले दशक में 2031 तक ही विश्व की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, 2048 तक वक्त नहीं लगेगा और 2060 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।’ उनका यह भाषण रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर शुक्रवार को डाला गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय रुपये को अंतरराष्ट्रीय बनाने के लिए भी वृहद आर्थिक नीति और वित्तीय स्थिरता सकारात्मक दिशा में है। उन्होंने कहा, ‘भारत में महंगाई दर की चाल को वैश्विक महंगाई दर के मुताबिक करने की जरूरत है, जिससे रुपये के आंतरिक और बाहरी मूल्य को संरक्षित किया जा सके। इससे रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण की जमीन तैयार होगी और आने वाले कल के विश्व के आर्थिक पॉवरहाउस के रूप में भारत उभर सकेगा।’

पात्र ने कहा कि त्वरित मौद्रिक नीति कार्रवाई और आपूर्ति संबंधी उठाए गए कदमों के कारण महंगाई दर 4 प्रतिशत के तय लक्ष्य के आसपास आई है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने 2024-25 में महंगाई दर 4.5 प्रतिशत वित्त वर्ष 2025-26 में 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

उन्होंने कहा कि कीमतों में स्थिरता मौद्रिक नीति का सबसे शानदार योगदान है, जिससे दीर्घावधि के हिसाब से वृद्धि की नींव मजबूत की जा सकती है। पात्र ने आगे कहा, ‘मौद्रिक नीति को कुछ नियम के मुताबिक संचालित किया जाना चाहिए, जो जिससे समय के साथ लक्ष्य हासिल हो सकें। इसके बजाय अगर कम अवधि के लाभ के हिसाब से इसे संचालित किया जाता है तो यह अंततः लक्ष्य से भटक जाएगी। अल्पावधि के हिसाब से वृद्धि की तलाश में महंगाई दर को ऐसे स्तर पर बढ़ने दिया जा सकता है, जो वृद्धि के लिए हानिकारक है।’

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement