facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद तेज रफ्तार से बढ़ी भारतीय अर्थव्यवस्था: RBI गवर्नर

Advertisement

दास ने RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट की प्रस्तावना में कहा है कि वित्तीय स्थिरता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है

Last Updated- June 28, 2023 | 6:21 PM IST
RBI MPC Meet 2023

रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने बुधवार को कहा कि अनिश्चितताएं बढ़ने और चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार ठोस रहा है और यह सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

दास ने RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट की प्रस्तावना में कहा है कि वित्तीय स्थिरता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और वित्तीय प्रणाली के सभी पक्षों को इसे कायम रखने के लिए काम करना चाहिए।

केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा, ‘रिजर्व बैंक और अन्य वित्तीय नियामकों को संभावित एवं उभरती चुनौतियों को देखते हुए वित्तीय स्थिरता बचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता कायम रखनी होगी।’

उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक परिदृश्य में वृहद-आर्थिक एवं वित्तीय स्थिरता को कायम रखना, नीतिगत दुविधाओं के बीच संतुलन साधना और टिकाऊ वृद्धि को समर्थन देना दुनिया भर के नीति-निर्माताओं के लिए शीर्ष प्राथमिकताएं हैं।

दास ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था ने लगातार कई झटकों का सामना किया है। इनमें कोविड-19 महामारी, भू-राजनीतिक अस्थिरता, मौद्रिक नीति में तीव्र गति से बदलाव और हाल में आया बैंकिंग संकट भी शामिल है।

दिसंबर, 2022 में पिछली वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट आने के बाद से वैश्विक और भारतीय वित्तीय प्रणालियां कमोबेश अलग-अलग राह पर चलती नजर आई हैं।

वैश्विक स्तर पर जहां अमेरिका एवं ब्रिटेन में बैंकों का संकट गहराने से तनाव की स्थिति है वहीं भारत स्थिर और मजबूत बना रहा है।

दास ने कहा कि बैंकों और कंपनियों दोनों के बहीखाते मजबूत हुए हैं जो कि वृद्धि के लिए लाभ की स्थिति पैदा करती है। प्रौद्योगिकी की मदद और डिजिटलीकरण बढ़ने से वित्तीय मध्यस्थता की पहुंच और पकड़ बढ़ी है। इससे वृद्धि और वित्तीय समावेश के लिए नए अवसर पैदा होते हैं।

हालांकि उन्होंने विकसित अर्थव्यवस्थाओं में पैदा हुए बैंकिंग संकट का जिक्र करते हुए कहा कि वित्तीय क्षेत्र के नियमन से संबंधित वैश्विक मानदंडों पर नए सिरे से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अच्छे वक्त में जोखिमों को नजरअंदाज करने पर कमजोरी के बीज पड़ जाते हैं।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 6:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement