facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian household spending: खाना, कपड़े या मनोरंजन, जानिए भारतीय कहां खर्च कर रहे सबसे ज्यादा पैसा?

Advertisement

Indian household spending: नवीनतम उपभोक्ता व्यय सर्वेक्षण भारतीय परिवारों के खर्च पैटर्न पर जानकारी देता है और अर्थव्यवस्था में मांग का आकलन करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Last Updated- February 25, 2024 | 4:40 PM IST

Indian household spending: जनसंख्या के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े देश भारत में लोग भोजन पर कम और कपड़े तथा मनोरंजन इत्यादि पर ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने शनिवार को जारी सांख्यिकी मंत्रालय की भारतीय परिवारों के खर्च से संबंधित एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय परिवारों का घरेलू खर्च पिछले 10 वर्षों में दोगुना से ज्यादा हो गया है।

भारतीय परिवार खाने पर कम, कपड़े और मनोरंजन पर कर रहे ज्यादा खर्च

सांख्यिकी मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2022 से जुलाई 2023 के बीच किए गए सर्वेक्षण में शहरी क्षेत्रों में औसत मासिक प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय बढ़कर अनुमानित 6,459 रुपये हो गया, जो 2011-12 में 2,630 रुपये था। इसी अवधि में ग्रामीण भारत में यह 1,430 रुपये से बढ़कर अनुमानित 3,773 रुपये हो गया।

सर्वेक्षण से पता चलता है कि भारतीय परिवार खाद्य पदार्थों पर प्रतिशत के रूप में कम खर्च कर रहे हैं जबकि कपड़े, टेलीविजन सेट और मनोरंजन जैसी विवेकाधीन वस्तुओं पर ज्यादा खर्च कर रहे है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक खपत में भोजन की हिस्सेदारी घटकर 46.4 फीसदी हो गई, जो 2011-12 में 53 फीसदी थी, जबकि गैर-खाद्य खपत 47 फीसदी से बढ़कर 53.6 फीसदी हो गई। शहरी क्षेत्रों में भोजन की हिस्सेदारी पहले के 42.6 फीसदी से घटकर 39.2 फीसदी हो गई, जबकि गैर-खाद्य हिस्सेदारी 57.4 फीसदी से बढ़कर 60.8 फीसदी हो गई।

Also read: FPI ने फरवरी में बॉन्ड बाजार में किया 18,500 करोड़ रुपये का निवेश

सर्वेक्षण भारतीय परिवारों के खर्च पैटर्न की देता है जानकारी

नवीनतम उपभोक्ता व्यय सर्वेक्षण भारतीय परिवारों के खर्च पैटर्न पर जानकारी देता है और अर्थव्यवस्था में मांग का आकलन करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस डेटा का उपयोग सरकार द्वारा खुदरा महंगाई और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की गणना के लिए विचार की जाने वाली वस्तुओं को फिर से समायोजित करने के लिए किया जाएगा।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने “डेटा गुणवत्ता के मुद्दों” के कारण 2017-2018 का सर्वेक्षण जारी नहीं किया। इस फैसले ने इस बात पर विवाद खड़ा कर दिया कि क्या प्रशासन आर्थिक डेटा छिपा रहा है।

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement