अर्थव्यवस्था

2024 में 6.5 प्रतिशत बढ़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था: UNCTAD

रिपोर्ट में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा विनिर्माण आधार के रूप में भारत का अधिक रुख करने पर ध्यान दिया गया क्योंकि क्योंकि वे अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता ला रहे है।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 17, 2024 | 10:47 PM IST

भारत की अर्थव्यवस्था के 2024 में 6.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास (UNCTAD) ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि भारत 2023 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा और 2024 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।

2023 में विस्तार, मजबूत सार्वजनिक निवेश परिव्यय के साथ-साथ सेवा क्षेत्र की जीवंतता से प्रेरित रहा। इसे उपभोक्ता सेवाओं के लिए मजबूत स्थानीय मांग और देश की व्यावसायिक सेवाओं के निर्यात के लिए मजबूत बाहरी मांग से फायदा मिला।

रिपोर्ट में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा विनिर्माण आधार के रूप में भारत का अधिक रुख करने पर ध्यान दिया गया क्योंकि क्योंकि वे अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता ला रहे है।

विश्व निकाय में पिछले हफ्ते पेश ‘2024 फाइनेंसिंग फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट: फाइनैंसिंग फॉर डेवलपमेंट एट ए क्रॉसरोड’ में कहा गया था कि दक्षिण एशिया, खासकर भारत में निवेश मजबूत बना हुआ है। इसमें प्रत्यक्ष रूप से बहुराष्ट्रीय कंपनियों की बढ़ती रुचि से भारत को फायदा मिल रहा है।

चीन के संदर्भ में कहा गया कि वे विकसित अर्थव्यवस्थाओं की आपूर्ति श्रृंखला विविधीकरण रणनीतियों के संदर्भ में भारत को एक वैकल्पिक विनिर्माण आधार के रूप में देखते हैं।

First Published : April 17, 2024 | 10:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)