facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत का इंजीनियरिंग निर्यात जून में घटा, रूस के साथ बढ़ा: ईईपीसी

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान रूस को निर्यात सालाना आधार पर चार गुना होकर 33.74 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

Last Updated- July 23, 2023 | 5:01 PM IST
India, Russia suspend negotiations to settle trade in rupees

अमेरिका, यूरोपीय संघ (EU) और चीन जैसे प्रमुख बाजारों में जून, 2023 के दौरान भारत का इंजीनियरिंग निर्यात (engineering export in june) घटने का सिलसिला जारी रहा। ईईपीसी इंडिया (EEPC) ने कहा कि इससे एक चुनौतीपूर्ण वैश्विक व्यापार माहौल का पता चलता है।

भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) ने कहा कि इस दौरान पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका (डब्ल्यूएएनए), उत्तर-पूर्व एशिया और सीआईएस देशों को निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई।

भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में जून, 2023 में लगातार तीसरे महीने गिरावट हुई। इस दौरान यह सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटकर 8.53 अरब डॉलर रह गया। ईईपीसी ने कहा कि यह गिरावट अमेरिका, यूरोपीय संघ और चीन को निर्यात घटने के चलते हुई।

रूस को इंजीनियरिंग निर्यात लगभग तीन गुना बढ़ा

समीक्षाधीन अवधि में अमेरिका को निर्यात 12.5 प्रतिशत घटकर 1.45 अरब डॉलर, यूरोपीय संघ को निर्यात 16.2 प्रतिशत गिरकर 1.51 अरब डॉलर और चीन को निर्यात 20 प्रतिशत गिरकर 18.4 करोड़ डॉलर रह गया।

हालांकि, इस दौरान रूस को इंजीनियरिंग निर्यात लगभग तीन गुना होकर 11.69 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान रूस को निर्यात सालाना आधार पर चार गुना होकर 33.74 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

ईईपीसी इंडिया के चेयरमैन अरुण कुमार गरोडिया ने कहा, ‘‘गिरावट में सबसे अधिक योगदान धातु क्षेत्र का रहा। ऐसा कमजोर वैश्विक मांग के चलते हुआ। ऐसे संकेत हैं कि चीन में निर्माण क्षेत्र कमजोर होने से वैश्विक स्तर पर इस्पात की मांग कमजोर हो गई है।’’

First Published - July 23, 2023 | 5:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट