facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India’s fiscal deficit: अगस्त तक फिस्कल डेफिसिट बजट लक्ष्य के 27% पर पहुंचा, कैपेक्स में आई 10 फीसदी से ज्यादा की कमी

Advertisement

Fiscal Deficit: भारत का राजकोषीय घाटा FY25 के पहले पांच महीने यानी अप्रैल-अगस्त के दौरान 4.35 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 25 के बजट अनुमान का 27% है।

Last Updated- September 30, 2024 | 5:50 PM IST
fiscal deficit

India’s fiscal deficit April to August 2024: भारत का राजकोषीय घाटा मौजूदा वित्त वर्ष (FY25) के पहले पांच महीने यानी अप्रैल-अगस्त के दौरान 4.35 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 25 के बजट अनुमान का 27% है। बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फिस्कल डेफिसिट का अनुमान 16.13 लाख रुपये है। 2023-24 की इसी अवधि में घाटा बजट अनुमान (BE) का 36% था। यह जानकारी आज यानी सोमवार को लेखा महानियंत्रक (CGA) ने दी।

गौरतलब है कि भारत का राजकोषीय घाटा FY25 के पहले चार महीने यानी अप्रैल-जुलाई के दौरान 2.77 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो FY25 के बजट अनुमान का 17.2% है।

केंद्रीय बजट में, सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 4.9% तक लाने का अनुमान लगाया है। 2023-24 में घाटा GDP का 5.6% था।

बढ़ा सरकारी खर्च

अप्रैल-अगस्त 2024 की अवधि में कुल सरकारी खर्च (total government expenditure) 16.52 लाख करोड़ रुपये रहा, जो बजट लक्ष्य का लगभग 34.3% है। पिछले साल की समान अवधि में यह भारत सरकार का कुल खर्च 16.7 लाख करोड़ रुपये (बजट अनुमान का 37.1%) रहा था। माना जा रहा है कि आम चुनाव के कारण करकारी खर्च में कमी आई है।

2024-25 के पहले पांच महीनों के लिए केंद्र सरकार के राजस्व-खर्च डेटा की जानकारी देते हुए CGA ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के लिए नेट टैक्स रेवेन्यू 8.7 लाख करोड़ रुपये रहा। यह बजट अनुमान का 33.8% है। जुलाई 2023 के अंत में नेट टैक्स रेवेन्यू  कलेक्शन 34.5% था।

कैपेक्स में आई कमी

FY25 के पहले पांच महीनों में सरकार का पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) या इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर खर्च 3,00,987 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना लक्ष्य का 27.1% है। जबकि, पिछले साल की समान अवधि में यह 373799 करोड़ रुपये (बजट लक्ष्य का 37.4%) रहा था।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement