facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 2025 में भारत का तेल आयात बिल बढ़कर 101-104 अरब डॉलर हो सकता है: ICRA

Advertisement

ICRA ने मंगलवार को कहा कि ईरान-इजराइल संघर्ष में बढ़ोतरी से आयात के मूल्य पर दबाव बढ़ सकता है।

Last Updated- April 30, 2024 | 2:38 PM IST
Reliance-BP, ONGC bid together in India's largest oil, gas bidding round भारत के सबसे बड़े तेल, गैस बोली दौर में रिलायंस-बीपी, ONGC ने एक साथ बोली लगाई
Representative Image

भारत का शुद्ध तेल आयात बिल चालू वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 101-104 अरब डॉलर हो सकता है। यह 2023-24 में 96.1 अरब डॉलर था। इक्रा ने मंगलवार को कहा कि ईरान-इजराइल संघर्ष में बढ़ोतरी से आयात के मूल्य पर दबाव बढ़ सकता है।

घरेलू रेटिंग एजेंसी ने अपने विश्लेषण के आधार पर कहा कि रूसी तेल आयात के कम मूल्य से 2023-24 के 11 महीने (अप्रैल-फरवरी) में 7.9 अरब डॉलर की बचत होने का अनुमान है, जो 2022-23 में हुई 5.1 अरब डॉलर की बचत से अधिक है।

इक्रा ने कहा, ‘‘भारत की तेल आयात निर्भरता उच्च स्तर पर बने रहने का अनुमान है। अगर रूसी कच्चे तेल की खरीद पर छूट मौजूदा निम्न स्तर पर बनी रहती है, तो इक्रा को उम्मीद है कि भारत का शुद्ध तेल आयात बिल वित्त वर्ष 2023-24 में 96.1 अरब डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 101-104 अरब डॉलर हो जाएगा… यह मानते हुए कि वित्त वर्ष में कच्चे तेल की औसत कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल होगी।’’

एजेंसी ने कहा कि इसके अतिरिक्त ईरान-इजराइल संघर्ष में किसी भी तरह की बढ़ोतरी और उस कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से चालू वित्त वर्ष में शुद्ध तेल आयात के मूल्य पर दबाव बढ़ सकता है। इक्रा की गणना के अनुसार, इस वित्त वर्ष में कच्चे तेल की औसत कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि से वर्ष के दौरान शुद्ध तेल आयात में 12-13 अरब डॉलर की वृद्धि होगी। इससे चालू खाता घाटा (सीएडी) सकल घरेलू उत्पाद के 0.3 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों के लिए 85 प्रतिशत से अधिक आयात पर निर्भर है। कच्चे तेल को रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में तब्दील किया जाता है। यूक्रेन युद्ध के बाद से कुछ पश्चिमी देशों ने रूसी तेल से दूरी बना ली, जिसके कारण उसने छूट की पेशकश की। इसके परिणामस्वरूप भारतीय रिफाइनरियों ने छूट वाला तेल लेना शुरू कर दिया। पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए संघर्ष से कच्चे तेल के आयात मार्ग पर भी खतरा मंडरा रहा है।

इस महीने की शुरुआत में ईरान ने सबसे पहले इज़राइल पर ड्रोन और रॉकेट से हमला किया था, जिसके जवाब में इजराइल ने मिसाइल दागी थी। भारत…सऊदी अरब, इराक और संयुक्त अरब अमीरात से तेल आयात करता है। साथ ही कतर से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का आयात होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए करता है, जो ओमान और ईरान के बीच एक संकीर्ण समुद्री मार्ग है।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 2:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement