facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत की दूसरी तिमाही की ग्रोथ रेट दुनिया में सबसे ज्यादा: वित्त मंत्री सीतारमण

भारत ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है, देश माल व्यापार में 6.21% की वृद्धि के साथ, विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 0.8% के अनुमान को पार कर गया।

Last Updated- December 07, 2023 | 7:17 PM IST
Congress accuses Finance Minister of insulting restaurant businessman कांग्रेस का वित्त मंत्री पर रेस्तरां कारोबारी के अपमान का आरोप

गुरुवार को संसद के शीतकालीन सत्र को संबोधित करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत न केवल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, बल्कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2FY24) में इसकी विकास दर दुनिया में सबसे ज्यादा है।

वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था द्वारा की गई प्रगति पर बात की, जिसमें कहा गया कि देश की अर्थव्यवस्था 2014 में दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से बढ़कर 2023 में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। इस दौरान 2023 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उल्लेखनीय वृद्धि 7.6 प्रतिशत रही।

सीतारमण ने कहा, “भारत की दूसरी तिमाही की वृद्धि दुनिया में सबसे ज्यादा है क्योंकि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी हुई है। तीसरी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (जापान और जर्मनी) के साथ-साथ उभरती अर्थव्यवस्थाएं भी इस दौरान भारत के बराबर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं। इन देशों की तुलना में, भारत की 7 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ हुई।”

वित्त मंत्री ने राज्यसभा को यह भी बताया कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने Q2FY24 में 13.9 प्रतिशत की सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की है। सीतारमण ने इसका श्रेय पीएम मोदी की “मेक इन इंडिया” पहल के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के तहत शुरू की गई कई PLI स्कीम को दिया।

उन्होंने कहा, “सभी सेक्टर तेजी से बढ़ रहे हैं। मेक इन इंडिया कार्यक्रम और पीएम मोदी की योजनाओं के कारण, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अर्थव्यवस्था में 13.9 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। PMI (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) नवंबर में 56 था। यह विस्तारवादी सेक्टर में है, इसलिए निरंतर वृद्धि वृद्धि का संकेत है,”

उन्होंने भारत के पीएमआई की तुलना वैश्विक समकक्षों से करने के प्रति आगाह किया क्योंकि विकसित देश संकुचन की रिपोर्ट कर रहे हैं, जबकि भारत विस्तारवादी चरण में है।

वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि अक्टूबर 2023 में भारत का निर्यात 9.43% बढ़कर 62.26 बिलियन डॉलर हो गया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी देशों में मांग कम होने के बावजूद हमारा निर्यात अच्छा चल रहा है।

भारत ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है, देश माल व्यापार में 6.21% की वृद्धि के साथ, विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 0.8% के अनुमान को पार कर गया। पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) में, भारत 10 बिलियन डॉलर मूल्य के फोन निर्यात करने वाला दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता था।

डायरेक्ट टैक्स में देखने को मिली ग्रोथ

इस साल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 21.82% बढ़ गया और मासिक GST कलेक्शन 1.6 ट्रिलियन रुपये पर स्थिर हो गया। वित्त मंत्री इसे आर्थिक विकास के सकारात्मक संकेत के रूप में देखते हैं।

वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि राज्यों को राज्य GST का 100% मिलता है, इसे कोई छूता भी नहीं है। इसके अतिरिक्त, एकीकृत GST (IGST) का 50% राज्यों को जाता है, और केंद्रीय GST (CGST) का 41% हिस्सा वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर राज्यों को दिया जाता है।

संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र में बोलते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे पसंदीदा मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन है।

First Published - December 7, 2023 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट